सोंठ और गुड़ के बनाएं लाजवाब लड्डू, सेहत के लिए होता है लाभकारी

सोंठ और गुड़ के बनाएं लाजवाब लड्डू, सेहत के लिए होता है लाभकारी

जैसा कि हम सभी जानते है कि ठंड का सीजन आ गया है। तो ऐसे में लोगो का कुछ अच्छा खाने का मन करता है। जिससे लोग सोचते है कि ऐसा क्या खाया जाए कि जिससे शरीर गर्म बना रहे। तो आज हम बात करने जा रहे गुड़ और सोंठ के बने लड्डू के बारे में जिसे खाकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आइये जानते है सोंठ और गुड़ से बने लड्डू की रेसिपी।

सामग्री

  • 50 ग्राम सोंठ
  • 500 ग्राम गुड़
  • 100 ग्राम गोंद
  • कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 4 चम्मच खसखस
  • 4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • पिस्ता और काजू
  • 100 ग्राम देसी घी

काजू पिस्ता को काट ले बारीक रूप में

सबसे पहले गुड़ लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गोंद को तोड़कर बादाम के साथ पीस लीजिए। अब एक कड़ाही में घी गरम कीजिए और गोंद को धीमी गैस पर भून लीजिए। फिर इसके बाद जब तक गोंद भुन रहा है। तब तक काजू पिस्ता को बारीक बारीक काट लें। बचे हुए घी में गुड़ मिलाएं और लगातार चलाते रहें। जब तक वह पूरी तरह से पिघल न जाए। गुड़ को भी अलग प्लेट में निकाल लें।

अच्छे से मिलाएं गुड़ और सोंठ को

वहीं, अब कढ़ाही में घी डालकर काजू गुलाबी होने तक तले और खसखस को भी उसी में शामिल कर दें। अब गुड़ और सोंठ दोनों को मिलाएं।  जब भुना हुआ गोंद ठंडा हो जाए तो उसे प्लेट में ही बेलन की सहायता से पीस लीजिए। पिघले गुड़ में, बादाम पाउडर, नारियल और पिस्ता, काजू,खसखस, गोंद डालकर सारी चीजें को अच्छी तरह मिलने तक मिलाएं। अब कढ़ाही को गैस से उतार लीजिए। हल्के गर्म मिश्रण से ही लड्डू बांध लीजिए।

खास बात

एक बात का ध्यान रहे कि लड्डू बंधने के बाद फौरन ही उसका सेवन न करें उसे थोड़ी देर हवा में रखे रहने दें। तो बस लीजिए आपके लड्डू तैयार हैं। इन्हें एयर टाइट कंटेनर में आप एक से दो खाकर आप मजा ले सकते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER