इसमें कोई दोराय नहीं कि आज के समय में मोबाइल हर व्यक्ति के जीवन की सबसे पहले जरूरत बन चुका है। जी हां एक समय के लिए व्यक्ति खाएं बिना तो जरूर रह सकता है, लेकिन मोबाइल के बिना नहीं रह सकता। इसलिए आज हम आपको मोबाइल से संबंधित कुछ खास जानकारी देना चाहते है। बहरहाल आज हम आपको बताएंगे कि मोबाइल की कितनी बैटरी बचने पर आपको मोबाइल चार्ज करना चाहिए। अब जाहिर सी बात है कि मोबाइल का संबंध सीधा टेक्नोलॉजी से होता है। ऐसे में अगर इन चीजों का इस्तेमाल सावधानी से किया जाएँ तो किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकता है। गौरतलब है कि जब मोबाइल की बैटरी एकदम खत्म हो जाती है, तब वह खुद बखुद बंद हो जाता है।
कितनी बैटरी बचने पर ..
मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आपको गलती से भी अपने मोबाइल को पूरी तरह बंद नहीं होने देना चाहिए। यानि अपने मोबाइल को उस समय चार्जिंग पर न लगाएं जब वह पूरी तरह से बंद हो जाएँ, बल्कि उससे पहले ही आपको मोबाइल को चार्जिंग पर लगाना चाहिए। दरअसल एक अध्ययन के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जब मोबाइल की बैटरी दस से बीस परसेंट तक बच जाएँ तब उसे चार्जिंग पर जरूर लगा देना चाहिए, क्यूकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो इसका बुरा असर आपके मोबाइल की बैटरी पर ही पड़ेगा।
वैसे भी जब मोबाइल की बैटरी पूरी तरह से डिस्चार्ज हो जाती है, तो उसे चार्ज होने में दोगुना समय लगता है। यहाँ तक कि इससे बैटरी बैकअप कम होने की संभावना भी रहती है। इसलिए अगली बार इस बात का ध्यान रखे कि मोबाइल को जरूरत से ज्यादा चार्ज न करे, क्यूकि इससे मोबाइल की बैटरी ओवर हीट हो सकती है। इसके इलावा बैटरी पूरी तरह से डिस्चार्ज होने से पहले ही उसे चार्जिंग पर जरूर लगा दे। इससे आप और आपका मोबाइल दोनों सुरक्षित रहेंगे।
हमें उम्मीद है कि इस जानकारी को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि कितनी बैटरी बचने पर आपको मोबाइल चार्ज करना चाहिए।
टेक्नोलॉजी से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


