Honor Gala Festival का आगाज़ हो रहा है । हॉनर गाला फेस्टिवल (Honor Gala Festival) सेल की शुरुआत कल यानि 8 अप्रैल 2019 से होगी। सेल के दौरान हॉनर ब्रांड के कई फोन, वीयरेबल और टैबलेट पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे। Honor Gala Festival सेल 12 अप्रैल 2019 तक चलेगी। यह सेल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न इंडिया (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आयोजित होगी। सेल के दौरान 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। यह सेल पांच दिनों तक चलेगी|
Apple reduces price of its iPhone XR: Now Starts at Rs 55,900
Honor Gala Festival सेल के दौरान स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में फ्लिपकार्ट ने बता दिया है| प्रेस विज्ञापन के ज़रिये आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, हॉनर गाला फेस्टिवल सेल के दौरान हॉनर प्रोडक्ट जैसे कि स्मार्टफोन, वीयरेबल और टैबलेट पर ऑफर्स दिए जाएंगे। Flipkart पर बनी माइक्रोसाइट से कुछ डील्स के बारे में जानकारी मिली है।
फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से पता चला है कि Honor Gala Festival सेल के दौरान हॉनर 9एन (Honor 9N), हॉनर 9 लाइट (Honor 9 Lite) और हॉनर 10 लाइट (Honor 10 Lite) को डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। ऑनलाइन लिस्टिंग में “now or never deals” को भी हाइलाइट किया गया है, इसमें हॉनर 7ए (Honor 7A), हॉनर 7एस (Honor 7S) और हॉनर 9आई (Honor 9i) पर डील्स मिलेंगी। हॉनर 10 (Honor 10) स्मार्टफोन पर भी ग्राहकों को बेस्ट डील्स मिलेंगी।
http://youthexpress.in/top-t-v-series-to-binge-watch-in-your-free-time
Honor Gala Festival सेल में हॉनर 10 लाइट (Honor 10 Lite) का 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, हॉनर 10 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में बेचा जाएगा। हॉनर 9एन (Honor 9N) और हॉनर 9 लाइट (Honor 9 Lite) का 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 9,499 रुपये में मिलेगा। हॉनर 7ए (Honor 7A) का 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,999 रुपये, हॉनर 7एस (Honor 7S) के 2 जीबी और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,499 रुपये और हॉनर 9आई (Honor 9i) के 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा।
महत्वपूर्ण बात तो ये है की भारत में पहली बार Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने Honor Gala Festival सेल का आयोजन किया हो। स्मार्टफोन के अलावा फिलहाल फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट पर वीयरेबल और टैबलेट पर मिलने वाले डील्स के बारे में नहीं बताय गया है|
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

