ये तो सब जानते है कि अक्षय कुमार ज्यादातर भारत देश के इतिहास से संबंधित फिल्मे ही बनाते है। जी हां ऐसी फिल्मे जिसमे भारत के वीर जवानो के बारे में बताया गया हो। ऐसी फिल्मे जो हमारे भारत देश का गर्व और भी ज्यादा ऊँचा कर देती है। बहरहाल अब फिल्मो से हट कर अक्षय कुमार का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। बता दे कि अक्षय कुमार ने ट्रैफिक नियम और सुरक्षा को लेकर एक बहुत ही फनी वीडियो बनाया है। जो आज कल सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। गौरतलब है कि इस वीडियो का खास नारा ये है कि रोड किसी के बाप की नहीं है।
ट्रैफिक नियम और सुरक्षा को लेकर अक्षय कुमार का फनी वीडियो..
हालांकि इस वीडियो का टाइटल अभी आपको पढ़ने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा। मगर जब आप खुद यह वीडियो देखेंगे तो आप समझ जायेंगे कि इस टाइटल में कोई भी बुराई नहीं है। इसके इलावा हम आपको बता दे कि इस वीडियो में अक्षय कुमार ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहने लोगो को उनका फर्ज याद दिला रहे है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो जिस तरह से अक्षय कुमार अपनी फिल्मो से लोगो को एक बेहतरीन संदेश देते है। ठीक वैसे ही इस वीडियो के द्वारा वह सरकार का काम और भी आसान बना रहे है।
Follow traffic rules for your own and others safety kyunki road kisi ke baap ki nahi hai. #SadakSurakshaJeevanRaksha pic.twitter.com/XhuPsm4Uij
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 14, 2018
https://youtu.be/mdL1KqoJVHs
अब जाहिर सी बात है कि जब से सरकार ने चालान का फाइन बढ़ाया है, तब से हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है। तो ऐसे में अक्षय कुमार ने भी इस वीडियो में काम करके सरकार की काफी मदद की है। बहरहाल अक्षय कुमार के मन में देश प्रेम की भावना तो हमेशा से ही थी। मगर यह वीडियो बना कर कर उन्होंने वास्तव में ये बात साबित भी कर दी। फ़िलहाल अक्षय कुमार ने ट्रैफिक नियम और सुरक्षा को लेकर जो वीडियो बनाया है या जो विज्ञापन बनाया है, उसकी एक झलक आप यहाँ देख सकते है। “दोस्तों आपको अक्षय कुमार का यह वीडियो कैसा लगा, ये हमें जरूर बताईयेगा।”


