हिट हो रही हैं बॉलीवुड की नई सिंगर रानू मंडल, हिमेश रेशमिया ने रिकॉर्ड किया दूसरा गाना

रानू मंडल दिनों दिन कामयाबी को छूती ही जा रही हैं अब उन्हें सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता। इस बात का अंदाजा अब लगाया जा सकता है क्योंकि हिमेश ने उन पर मेहरबान होकर उन्हें ऊंचाइयों को छूने का हौसला भी दे दिया है। साथ ही हिमेश ने रानू के दूसरा गाना भी रिकॉर्ड कर लिया है, जिसकी छोटी सी क्लिप उन्होंने खुद शेयर की है।

आपको बता दें कि रानू मंडल स्टेशन पर गाना गाकर अपनी रोजी रोटी कमाती थीं और जिंदगी गुजारती थीं। लेकिन एक दिन किसी अनजान व्यक्ति रानू के गाने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। जिसको देख हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपने साथ गाना गाने का मौका दिया और रातों-रात रानू की किस्मत बदल गयी।

रानू की आवाज़ बहुत ही अच्छी, बहुत ही सुरीली और मधुर है। वह लता मंगेशकर के गाने गाकर स्टेशन पर गुजारा करती थीं। रानू मंडल के पास रहने को ना घर था और ना ही कहने को कोई रिश्तेदार। पति की मौत के बाद रानू अकेले ही अपनी जिंदगी गुजार रही थीं। उनकी दो बेटी और दो बेटे के होने के बावजूद उन्हें खुद कमा कर खाना पड़ता था।

टीवी इंडस्ट्री की दुनिया भुला कर ऑटो रिक्शा चलाने लगी यह अभिनेत्री

रानू के फेमस होते उनकी बेटी को उनकी याद आ गई और वह उनके पास वापस आ गयी। दौलत और शोहरत का ऐसा नज़ारा देख रानू की बेटी खुद को मां के पास आने से रोक ही नहीं पाईं।

रानू मंडल

हालांकि हिमेश रेशमिया ने इससे पहले भी इससे पहले भी रानू के साथ अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर का सॉन्ग तेरी मेरी कहानी रिकॉर्ड किया था। खुद हिमेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट भी किया था।

इसी के साथ ही हिमेश ने इसी फिल्म का दूसरा गाना आदत भी रिकॉर्ड करवाया है। जिसकी शुरुआत में हिमेश के कुछ बोलने के साथ ही साथ रानू थोड़ा अलाप देती हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हिमेश रेशमिया ने लिखा-” तेरी मेरी कहानी के दमदार प्रदर्शन के बाद रानू मंडल की सुरीली आवाज में हैप्पी हार्डी एंड हीर का एक और गाना आदत रिकॉर्ड किया जा रहा है। यह गाने इस गाने की थोड़ी सी झलक है। यह अलाप और वॉइस ओवर गाने की थीम है। आप सभी के प्यार और साथ के लिए धन्यवाद”।

दो शादियां हुई थी रानू मंडल की, पहले पति ने गाने की वजह से छोड़ा था साथ

हिमेश ने बताया था कि एक बार सलमान खान के पापा कहते हैं कि जब भी कोई नया टैलेंट देखो तो उसे आगे लाने की कोशिश करो, इसलिए मैं इनको आगे बढ़ने का मौका देना चाहता हूँ।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER