टीवी इंडस्ट्री की दुनिया भुला कर ऑटो रिक्शा चलाने लगी यह अभिनेत्री

टीवी इंडस्ट्री की दुनिया

आज हम एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे है, जिसने शानदार कार की बजाय ऑटो रिक्शा चला रही है। जी हां यह टीवी एक्ट्रेस न केवल ऑटो रिक्शा में सफर करती है बल्कि इस रिक्शा का खूब मजा भी उठा रही है। बहरहाल इस अभिनेत्री का कहना है कि अब लोग भी उन्हें ऑटोवाला कहते है। बता दे कि यह अभिनेत्री फ़िलहाल टीवी इंडस्ट्री की दुनिया भुला कर अपनी ही दुनिया में काफी मौज मस्ती कर रही है। वैसे हम यहाँ जिस अभिनेत्री की बात कर रहे है उनका नाम यशाश्री मसुरकर है। जिन्हे आप रंग बदलती ओढ़नी सीरियल में देख चुके है। हालांकि आज कल यशाश्री रेडियो जॉकी बन चुकी है।

टीवी इंडस्ट्री की दुनिया

टीवी इंडस्ट्री की दुनिया भुला कर ऑटो रिक्शा का मजा ले रही यह अभिनेत्री..

वही इस ऑटो रिक्शा की कहानी के बारे में उनका कहना है कि वह इस पुरुष प्रधान समाज में कुछ अलग करना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस ऑटो में ट्रेवल करने से उनका समय और पैसे दोनों ही बचते है। इसके इलावा यशाश्री का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई फ़िक्र नहीं है कि लोग इस बारे में क्या कहेंगे। जी हां वह केवल अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीना चाहती है और इसमें कोई बुराई भी नहीं है। हालांकि यशाश्री का कहना है कि यह सब इतना आसान भी नहीं था। वो इसलिए क्यूकि बीते दिनों प्राइवेट काम के लिए ऑटो चलाने का लाइसेंस मिलना भी उनके लिए आसान नहीं था।

टीवी इंडस्ट्री की दुनिया

इसके साथ ही उनका कहना है कि उन्हें यह ऑटो उनके ही किसी दोस्त ने गिफ्ट किया है। इसके लिए उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपने माता पिता को भी मनाया है। दरअसल उनके माता पिता नहीं चाहते थे कि वह ऑटो चलाएं। मगर फिर भी उन्होंने जो चाहा वो करके दिखा दिया। वही अगर काम की बात करे तो इस बारे में उनका कहना है कि अगर उन्हें टीवी पर कोई अच्छा काम मिलेगा, तो वह वापसी जरूर करेंगी। मगर फ़िलहाल तो यह एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री की दुनिया भुला कर अपनी ही दुनिया में व्यस्त है।

Summary
टीवी इंडस्ट्री की दुनिया भुला कर ऑटो रिक्शा चलाने लगी यह अभिनेत्री    Youth Express
Article Name
टीवी इंडस्ट्री की दुनिया भुला कर ऑटो रिक्शा चलाने लगी यह अभिनेत्री Youth Express
Description
आज हम एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे है, जिसने शानदार कार की बजाय ऑटो रिक्शा चला रही है। जी हां यह टीवी एक्ट्रेस न केवल ऑटो रिक्शा में सफर करती है बल्कि इस रिक्शा का खूब मजा भी उठा रही है। बहरहाल इस अभिनेत्री का कहना है कि अब लोग भी उन्हें ऑटोवाला कहते है। बता दे कि यह अभिनेत्री फ़िलहाल टीवी इंडस्ट्री की दुनिया भुला कर अपनी ही दुनिया में काफी मौज मस्ती कर रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER