सलमान खान के घर में 3 साल बाद फिर से आई खुशियां। बहन अर्पिता खान ने सुनाई घर में खुशखबरी

अर्पिता खान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक बार फिर से मामू बनने जा रहे हैं। उनकी बहन “अर्पिता और जीजा आयुष शर्मा” दोनों फिर से एक बार पैरंट बनने जा रहे हैं। अभी उनका एक 3 साल का एक बेटा है जिसका नाम है “आहिल”। आहिल खान परिवार में सब की जान है।

अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने 18 नवंबर 2014 को हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस से शादी की थी। उनकी शादी में बहुत से बॉलीवुड स्टार, फैमिली और दोस्त शामिल थे। सलमान अपनी बहन की शादी को लेकर बहुत ही खुश थे। सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा के व्यवहार से भी बहुत खुश हैं। अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट कर के शादी कर ली थी।

खतरे में पड़ सकती है विराट कोहली की कप्तानी, जाने आखिर क्या है वजह

माना जाता है कि अर्पिता खान गोद ली हुई औलाद हैं लेकिन इस बात का कभी भी कहीं पर कोई भी ज़िक्र नहीं होने दिया जाता है। सलमान खान और उनके परिवार वाले सभी ही बहुत ही ज़्यादा मानते हैं। अर्पिता की शादी भी बहुत ही ज़्यादा धूम-धाम से की गई थी। ऐसा लगता ही नहीं है कि अर्पिता को गोद लिया गया है।

हाल ही में अर्पिता ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर कैप्शन लिखा-‘मासूमियत, थ्रोबैक, 18 नवंबर’। अर्पिता खान और आयुष शर्मा का बेटा आहिल मामू सलमान खान और नाना सलीम खान के साथ ही साथ पूरे परिवार की जान है।

World Cup Champs on the brink of losing to Ireland: Know story

सलमान ने अभी कुछ ही दिनों पहले पिता सलीम खान और भांजे आहिल के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें सलीम खान घोड़ा बन अपनी पीठ पर आहिल को बैठाए हुए हैं और सलमान का आहिल का हाथ पकड़कर उन्हें चश्मा पहनने को कह रहे थे। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी पसंद की जा रही है।

आपको बता दें कि अर्पिता और आयुष शर्मा भले ही एक बार फिर से पैरंट्स बनने जा रहे हैं लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि सलमान या अर्पिता ने नहीं की है।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER