आप सब ने बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म बधाई हो तो जरूर देखी होगी। जी हां वही फिल्म जिसमें आयुष्मान खुराना ने बड़ा ही जोरदार अभिनय किया है। हालांकि आयुष्मान खुराना के इलावा इस फिल्म के बाकी सभी कलाकारों ने भी बड़ा ही बेहतरीन अभिनय दिखाया है। वैसे हम आपको बता दे कि आज हम इस फिल्म की बात इसलिए कर रहे है क्यूकि इस फिल्म की एक एक्ट्रेस ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो चुकी है। यहाँ तक कि आज कल वह कोई काम भी नहीं कर रही है।
ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुई बधाई हो फिल्म की एक्ट्रेस..
बहरहाल हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है, वह कोई और नहीं बल्कि फिल्म में दादी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुरेख सीकरी है। गौरतलब है कि सुरेखा सीकरी इससे पहले बालिका वधु सीरियल में भी दादी का किरदार निभा चुकी है। इस शो में उनका किरदार खूब चर्चा में भी रहा था। वही अगर उनके फ़िल्मी करियर की बात करे तो इससे पहले वह कई फिल्मो में छोटे मोटे रोल कर चुकी है। मगर बधाई हो फिल्म में काम करने के बाद उन्हें बॉलीवुड में काफी अच्छी पहचान मिल गई है। यहाँ तक कि इस फिल्म में उन्होंने जो कड़ी मेहनत की थी, उसके लिए इन्हे नेशनल अवार्ड भी दिया गया है।
करन जोहर किन एक्टर्स को कुछ कुछ होता है के रीमेक में करना चाहते हैं कास्ट-जानिए
https://www.instagram.com/p/B1BpZwJpQtE/?utm_source=ig_web_copy_link
हालांकि जब सुरेखा जी से पूछा गया कि क्या वह अवार्ड मिलने के बाद जश्न नहीं मनाएंगी, तो उन्होंने कहा कि जश्न तो यही है कि वह दिल से बेहद खुश है। इसी दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह काफी समय पहले बाथरूम में गिर गई थी। जिसके कारण उनके सर पर चोट लग गई थी। उनका कहना है कि तब वह महाबलेश्वर में शूटिंग कर रही थी। फ़िलहाल वह धीरे धीरे इस बीमारी से बाहर आ रही है। बता दे कि ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुई यह एक्ट्रेस यूँ तो टीवी और बॉलीवुड फिल्मो में अपनी गर्म मिजाज एक्टिंग के लिए बखूबी जानी जाती है। मगर असल जिंदगी में यह दिल की बेहद नरम और अच्छी है। “बधाई हो फिल्म में आपको सुरेखा सीकरी का किरदार कैसा लगा, ये हमें जरूर बताईयेगा।”


