सर्च इंजन गूगल ने गूगल प्लस के बाद फिर से एक नया प्लेटफार्म लाया है | आज कल लोग काम में व्यस्त हो गए है की आपस में मिलने बात करने का समय ही नहीं है किसी के पास | गूगल इसी बात को ध्यान में रखते हुए अपना नया प्लेटफार्म Shoelace को लाया है| Google ने अपने नए सोशल मीडिया ऐप “शूलेस” को लॉन्च कर दिया है। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स एक-दूसरे से ऑफलाइन में भी कनेक्ट कर सकेंगे।
सोशल प्लेटफार्म Shoelace कैसे करेगा काम
गूगल का यह ने नया प्लेटफार्म लोगो को इंगगेज करने के लिए बनाया गया है | इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को गूगल के इन-हाउस टीम Area 120 Unit ने डिजाइन किया है। इस एक्सपेरिमेंटल प्लेटफॉर्म को ‘Shoelace’ के नाम से पेश किया गया है। इस सोशल मीडिया ऐप का मुख्य फोकस लोगों को रीयल लाइफ में इंगेज करना है।
बता दे इंटरेस्ट बेस्ड मैचिंग ऐप की तरह ही Google Shoelace यूजर्स को एक-दूसरे से इंटरेस्ट और पर्सन एक्टिविटी के जरिए कनेक्ट करेगा। जैसे की मान लीजिए की आप किसी नए शहर में गए हैं और आप अपनी तरह के इंटरेस्ट वाले लोगों से कनेक्ट होना चाहते हैं तो आप इस ऐप या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कनेक्ट हो सकेंगे। आप अपने आस-पास रहने वाले लोगों को अपना दोस्त बना सकेंगे। आने वाले समय में यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram जैसे कई ऐप्स को चुनौती दे सकता है।
कंपनी ने रखा है प्राइवेसी का ध्यान
गूगल ने इस एप्प में आपके प्राइवेसी का भी बखूबी ध्यान रखा है | इस एप्प के प्राइवेसी कंसर्न को ले कर गूगल ने कहा है की -ऐप को इंस्टॉल करने के बाद यह यूजर से पूछेगा कि आप कम्युनिटी ज्वॉइन करना चाहते हैं कि नहीं। हर बार कम्युनिटी ज्वॉइन करते समय वेरिफिकेशन करना जरूरी होगा ताकि आपको आपकी इंटरेस्ट के लोगों के साथ लूप किया जा सकेगा। इस ऐप में आप किसी लूप या प्रोफाइल को रिपोर्ट भी कर सकेंगे।
हालांकि Google Shoelace कोअमेरिका में उपलब्ध कराया गया है। इस ऐप को फिलहाल इन्वाइट ऑनली बेसिस पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सोशल मीडिया ऐप को एंड्रॉइड और आइओएस दोनों पर उपलब्ध कराया गया है।



