सैमसंग इंडिया ने दिव्यांगों के एक नया कदम उठाया है| ये ऐप्प उन लोग को लिए है, जो देख और सुन नहीं सकते है| सैमसंग ने मोबाइल यूजर के लिए एक नया ऐप्प लांच किया है| इस नए ऐप्प का नाम Good Vibes app रखा है| ये एक तरह का Two Way कम्यूनिकेशन टूल है जिसे यूज करके दिव्यांग मैसेज सेंड कर सकते हैं और अपने देख रेख करने वाले के जरिए रिसीव किए हुए मैसेज को समझ भी सकते हैं| इस ऐप में दो अलग अलग यूजर इंटरफेस दिए गए हैं|
Good Vibes app के दो इंटरफ़ेस
बता दे कंपनी ने इस ऐप्प के दो इंटरफ़ेस को लांच किया है | पहला इंटरफेस Invisible UI है जो वाइब्रेशन्स, टैप्स और जेस्चर का यूज करता है, जबकि दूसरा Visible UI है जो एक स्टैंडर्ड चैट इंटरफेस है| दूसरे इंटरफेस उन लोगों के लिए है जो दिव्यांगों की देखरेख करते हैं| जो सुन नहीं सकते हैं (deaf) मैसेज भेजने के लिए डॉट्स और डैशेज यूज कर सकते हैं| स्टैंडर्ड इंटरफेस के तहत यूजर्स किसी दिव्यांग को वॉयस मैसेज या टाइप किए गए मैसेज सेंड कर सकते हैं|
बता दे की दिव्यांग (deafblind) को भेजे गए वॉयस मैसेज या टेक्स्ट मैसेज मोर्स कोड में वाइब्रेशन के तौर पर मिलेंगे ताकि वो इसे समझ सकें|
इस प्रोग्राम के तहत बनाया गया यह ऐप्प
साथ ही साथ यह भी आपको बता दे की यह ऐप्प कंपनी ने वाइब्रेशन को टेक्स्ट या टेक्स्ट को वाइब्रेशन में तब्दील करने के लिए मोर्स कोड का यूज करता है| Good Vibes app को Samsung Galaxy Store से डाउनलोड किया जा सकता है| कंपनी के मुताबिक इसे जल्द ही Google Play Store पर भी उपलब्ध कराया जाएगा|
वैसे Samsung इंडिया ने यह एप्लीकेशन Relúmĭno को अपने C Lab प्रोग्राम के तहत ग्लोबली तैयार किया है| यह एक विजुअल एड ऐप्लिकेशन है और इसे उनके लिए तैयार किया गया है जिनकी आंखों की रौशनी कम है| Relúmĭno के जरिए इमेज को साफ देखा जा सकता है| इमेज को मैग्निफाइ और मिनिमाइज करके इसे सेट किया जाता है| इमेज के आइटलाइन को हाईलाईट करके, कलर कॉन्ट्रास्ट एडजस्ट करके और रिवर्सिंग कलर को यूज करते हुए इसे देखने लायक बनाया जाता है|


