हीरो ने लांच की इलेक्ट्रिकल्स स्कूटर ऑप्टिमा एचएक्स, खरीद पर दे रही इतना डिस्काउंट

हीरो ने लांच की इलेक्ट्रिकल्स स्कूटर ऑप्टिमा एचएक्स, खरीद पर दे रही इतना डिस्काउंट

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर खरीदने के बारें में सोच रहे है तो यह खबर आपके लिये है जरुर पढ़े। सभी दोपहिया वाहन कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए अपने स्कूटर्स और मोटरसाइकिलों पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं।

स्कूटर की वास्तविक कीमत है इतनी

आपको बता दें कि अभी हाल ही में हीरो ने काफी सस्‍ते रेट में इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को लॉच किया है। जो कि आपके बजट में ही अच्‍छी और खास फीचर में होगी। तो इस त्‍योहारी सीजन हीरो इलेक्ट्रिकल्स के स्कूटर ऑप्टिमा एचएक्‍स घर ला सकते हैं। हीरो इलेक्ट्रिक ने फेस्टिव सीजन से पहले इस स्कूटर की खरीद पर 14 हजार रुपये के डिस्काउंट का भी ऐलान किया है। इस स्कूटर की वास्तविक कीमत 71 हजार 950 रुपये है, लेकिन कंपनी फिलहाल इस समय 57 हजार 560 रुपये में ही बेच रही है।

कंपनी की वेबसाइट पर इतने रुपये से कर सकते है बुक

यही नहीं आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर सिर्फ 2 हजार 999 रु की पेमेंट करके इसकी बुकिंग कर सकते है। इसके बाद बची हुई रकम आपको डिलिवरी के समय देनी होगी। यही नहीं कंपनी की ओर से कुछ अन्य स्कूटर्स पर भी 6 हजार रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के लिए शानदार सवारी कहे जा रहे इस ऑप्टिमा एचएक्‍स स्कूटर को एक बार चार्ज करने के बाद इसे 82 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

इतनी है इसकी गति

वहीं, इसकी चार्जिंग में 4 से 5 घंटे तक का समय लगता है। आप रात में चार्जिंग करने के बाद दिन में इस स्कूटर के जरिए ऑफिस जाने समेत अपने कई जरूरी कामों को निपटा सकते हैं। 550 मेगावॉट मोटर पावर वाले इस स्कूटर की अधिकतम गति 42 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

ये दिए गए है खास फीचर्स

आपको बता दें कि इस स्कूटर में कुछ शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं। जैसे आप इसके जरिए सफर के दौरान ही मोबाइल भी चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल रिमोट लॉक, ऐंटी-थेफ्ट लॉक, स्पीडोमीटर, एलईडी लाइटिंग और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम की भी इसमें सुविधा दी गई है। हीरो इलेक्ट्रिक की ऑप्टिमा एचएक्‍स के अलावा NYX एलएक्‍स औौर ऑप्टिमा e2S जैसे स्कूटर्स को भी सिर्फ 2 हजार 999 रुपये की रकम देकर बुक किया जा सकता है।

Summary
अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर खरीदने के बारें में सोच रहे है तो यह खबर आपके लिये है जरुर पढ़े। सभी दोपहिया वाहन कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए अपने स्कूटर्स और मोटरसाइकिलों पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं।
Article Name

Description

Author
Publisher Name
youth express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER