32 वा मुक़ाबले में मुम्बई ने कोलकाता को 8 विकट से हराकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर

आईपीएल 2020 सीज़न का 32 वा मुक़ाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान बदलने के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स का हाल वैसे ही रहा। कोलकाता के शीर्ष बल्लेबाज फेल साबित हुए। कप्तान इयोन मोर्गन और पैट कमिंस ने अंत में टीम को संभाला। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 17 में ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर यह मैच आसानी से 8 विकट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।

 

 32 वा मुकबला : मुम्बई इंडियंस की पारी

 

मुंबई इंडियंस के सामने मुकाबला जीतने के लिए 149 रन का लक्ष्य था। मुंबई ने इस आसान लक्ष्य को 16.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई इंडियन की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने 35 सूर्य कुमार यादव ने 10 रन बनाए। उनके अलावा क्विंटन डी कॉक ने नाबाद 78 रनों की पारी खेली जिन्होंने 3 छक्के और 9 चौके लगाए। इनके अलावा हार्दिक पांड्या ने भी तेजी से 11 गेंदों में 21 रन बनाकर 17 ओवर में ही टीम को जीता दिया। ये मुंबई की इस सीजन में छठी जीत रही। इस जीत के बाद मुंबई की टीम अंक तालिक में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

32 वा मुक़ाबले

 

32 वा मुकाबला : कोलकाता की बल्लेबाज़ी

 

कोलकाता की टीम की तरफ से कप्तान इयान मोर्गन ने 39 रन और पैट कमिंस ने 53 रनों की पारी खेली। दोनों विदेशी बल्लेबाज नाबाद रहे। इनके अलावा सभी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। शुभम गिल ने शुरुआत में 23 गेंदों पर 21 रन बनाकर टीम को आधार देने की कोशिश की लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने कुछ खास योगदान नहीं दे पाया।

 

 

मुंबई इंडिंयस की प्लेइंग इलेवन

 

 

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नैथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

 

इयोन मॉर्गन(कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, क्रिस ग्रीन, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER