चेहरे के अनचाहे बाल किसी निशान से कम नहीं होते चाहे वह गालों के बिल्कुल किनारे पर हों या फिर होठों के ऊपर; चेहरे पर यहां वहां नजर आते हल्के बाल किसी को भी परेशान कर सकते हैं। वैसे तो वैक्सिंग और थ्रेडिंग की मदद से इन बालों से छुटकारा पाया जा सकता है पर चेहरे पर इस तरह की ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाना अच्छा नहीं होता है। कुछ फेस पैक इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं साथ ही साथ इन तरीकों से आप अपने चेहरे के अनचाहे बाल हटा सकते हैं।
अपनाएं ये कुछ आसान तरीके-
1- इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको अलग से मेहनत करने की जरूरत नहीं है आपको आपकी रसोई में सारे सामान आसानी से मिल जाएंगे। अंडे को तोड़कर उसका सफेद हिस्सा एक कटोरी में निकालें फिर इसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं और आधा चम्मच मक्के का आटा मिलाएं। इस मिश्रण को ब्रश की सहायता से चेहरे के उन हिस्सों में लगाए जहां बाल है। 20 से 30 मिनट तक सूखने दें। गीले सूती कपड़े से साफ करें और ठंडे पानी से धो लें।
क्या आपको पता है संतरे के बीज से हमे मिलते हैं ये सारे फायदे
2- एक पका हुआ केला लेें और उसे अच्छे से मसल लें। इस पेस्ट में दो चम्मच ओट्स डालें और अच्छे से मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। सप्ताह में दो बार फेस मास्क लगाएं। ऐसा करने से आपको अपने चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता है।
गर्मियों के मौसम में लड़कियों को हमेशा अपने पास रखनी चाहिए ये खास चीजें
3- फिटकरी को पीसकर उसका पाउडर बाना लें। एक कटोरी में दो चम्मच गुलाबजल डालें। इस गुलाब जल में आधा चम्मच फिटकरी का पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। मिश्रण को तब तक मिलाएं जब तक फिटकिरी अच्छी तरह से घुल ना जाए। ब्रश की मदद से इस घोल को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक सूखने दें और गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें।
अत: ऐसे घरेलू नुस्खों की मदद से आपको अपने चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता है।
