सर्दियों के मौसम के बाद अब गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। जी हां इस मौसम में लोगो को आमतौर पर धूल, मिटटी और प्रदूषण आदि सब चीजों का सामना करना पड़ता है। हालांकि गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी लड़कियों को होती है। वो इसलिए क्यूकि लड़कियां अपनी स्किन को लेकर काफी प्रोटेक्टिव होती है। इसलिए इस मौसम में लड़कियों को कुछ खास चीजें हमेशा अपने पास रखनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर वह इन चीजों का इस्तेमाल कर सके।
Benefits of Aloe Vera
गर्मियों के मौसम में..
एलोवेरा जेल..
गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में तेज धूप और सनबर्न से बचने के लिए एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद होता है। इससे त्वचा को काफी ठंडक मिलती है।
फेस स्प्रे..
इसमें कोई शक नहीं कि गर्मी के मौसम में अधिक पसीना आने के कारण स्किन डीहाइड्रेट हो जाती है। यहाँ तक कि कुछ लड़कियों की स्किन तो एकदम ही रूखी हो जाती है। तो ऐसे में फेस स्प्रे आपकी त्वचा को फ्रेश रखने में मदद करता है।
अपने घर को गर्मियों में ठंडा और हवादार बनाने के लिए ये हैं 6 घरेलू नुस्खे
सूखे हुए टिश्यू..
दरअसल अधिक गर्मी और पसीने के कारण त्वचा एकदम चिपचिपी सी हो जाती है। इसलिए ऐसी स्थिति में टिश्यू पेपर हमेशा अपने पास रखने चाहिए, ताकि आप इससे त्वचा को क्लीन कर सके।
फुट स्प्रे..
बता दे कि गर्मियों के मौसम में अक्सर पैरो से बदबू आना लाजिमी सी बात है। ऐसे में पैरो की बदबू को खत्म करने के लिए फुट स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
डियोड्रेंट..
गौरतलब है कि गर्मियों में पूरे शरीर में पसीने की बदबू फ़ैल जाती है। तो ऐसे में लड़कियों को डियोड्रेंट तो जरूर अपने पास रखना ही चाहिए। वैसे ये कुछ ऐसी चीजें है जिन्हे आप आसानी से अपने बैग में कैर्री कर सकती है। इसलिए अगर हो सके तो इन सब चीजों को हमेशा अपने पास जरूर रखे।


