इस समय पूरे देशभर में गणेशोत्सव पर्व की बड़ी घूम मची है। जिसे लोग धूम-धाम से मना रहे है। तो ऐसे में भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए ये एक तरह से खास दिन रहते है। जहां यह 10 दिन गणेशोत्सव बेहद खास तरह के होते है और इन 10 दिनों के अंदर तक बाप्पा को विशेष तरह के व्यंजनों का भोग लगता है। तो आप इन दिनों में ऐसे में बप्पा को प्रसाद के तौर पर लौकी बर्फी का भोग लगा सकते है। बता दे यह लौकी की बर्फी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। जिसे बनाना भी काफी सरल है। जो सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होती है। आइये जानते है इसकी रेसिपी।
चाहिए यह सामग्री
- एक किलो लौकी
- देश कप चीनी
- आधा कप घी
- 250 ग्राम मावा
- एक कप काजू
- एक मुट्ठी बादाम
- 5 इलायची
यह है बनाने की विधि
सबसे पहले लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को साफ पानी से धो ले उसे अच्छे तरह से सूखा ले। फिर इसके बाद अब लौकी को छीलकर उसे काट ले और लौकी के बीज निकाल दे। अब लौकी को कद्दूकस कर ले इसका रस निकालकर सुखी लौकी को एक बाउल में रख ले अब एक कढ़ाई में 2-3 चम्मच घी डालकर कद्दूकस लौकी डाले और कम आंच पर इसे भुने ध्यान रखे की ये चिपके नहीं जब ये नर्म हो जाये तो इसमें काजू, बादाम के टुकड़े करके डाल दे इसमें इलायची को पीसकर तैयार कर ले।
लौकी को पकाएं करीब 10 मिनट तक
अब लौकी को 10 मिनट तक पकाये उसके बाद उसमे चीनी डाले और कुछ देर भुने.अब कुछ देर बाद लौकी का हलवा बनकर तैयार है। इसे तब तक पाए जब तक की लौकी का पानी पूरी तरह से सुख नहीं जाये। अब लौकी में बाकी बचा हुआ घी मिला दे और कुछ देर पकाये। अब मावा लेकर इस कद्दूखाड़ कर ले और भी लौकी में डालकर अच्छी तरफ में मिला ले। इसे गाढ़ा होने तक पकाये।
चारों तरफ फैलाएं मिश्रण
इसके बाद अब गैस बंद कर दे और थाली लेकर उसके तले अच्छे से घी लगाकर चिकना करे उसमे लौकी का गाढ़ा मिश्रण बराबर डालकर चारो तरफ फैला दे अब इसमें ऊपर से फ्राई फ्रूट्स डालकर लौकी के मिश्रण को सेट होने के लिए रख दे जब ये सेट हो जाते तो इसे एक आकर में काट ले अब लौकी की बर्फी बनकर तैयार है और बप्पा को भोग लगा दे।