एशिया कप 2022 में इस बार एक से बढ़कर एक टीम के मुकाबले देखने को मिल रहे है। जहां आठ साल बाद इस लीग के मुकाबले में मिली हार का बदला पाकिस्तान ने रविवार के दिन भारत से ले लिया। बता दें कि एशिया कप 2022 में पाकिस्तान की टीम ने भारत को सुपर 4 मुकाबले में पांच विकेट से करारी शिकस्त दी। जहां टाॅस जीतकर बाबर आजम ने भारत को पहले बैटिंग का न्यौता दिया। जहां भारत ने पहले खेलते हुए 181 रन का अच्छा स्कोर भी खड़ा किया मगर पाक टीम ने एक गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इन्होंने की ओपनर बैंटिंग
आपको बता दें कि पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया की तरफ से ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल ने जबरदस्त शुरुआत दिलवाई। जहां दोनों ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। तभी रोहित 28 रन बनाकर आउट हो गए उसके बाद केएल राहुल भी 28 रन पर शादाब खान का शिकार बने। तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली ने फिर जिम्मेदारी भरी पारी खेली और अंतिम ओवरों तक बने रहे। कोहली आखिर में 60 रन बनाकर आउट हो गए।
ये नहीं खोल पाएं खाता
तभी इस बीच सूर्यकुमार 13 और पंत 14 रन बनाकर आउट हो गए। पांड्या बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दीपक हुड्डा ने 16 रन बना। इस तरह भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 181 रन का स्कोर खड़ा किया।
खास बात
वहीं, इस बीच 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने शुरुआत से ही तेज गति से रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने शानदार अर्धशतक लगाया। रिजवान 71 रन बनाकर आउट हुए वहीं बाबर आजम 14 रन पर पवेलियन लौटे। फखर जमान भी 15 रन ही बना पाए। मोहम्मद नवाज ने 42 रन की पारी खेली तो खुशदिल ने 14 और आसिफ अली ने 16 रन बनाए। इसी के साथ आखिर में एक गेंद शेष रहते पाकिस्तान ने लक्ष्य हासिल कर लिया और टीम को पांच विकेट से जीत दर्ज करा दी.