खाने के शौकीन वालों के लिए आज एक नई डिश लेकर आए है। जहां आप खाने के मेन्यू के दौरान नए प्रकार के रेसिपी यानि कश्मीरी पुलाव आप ट्राई कर सकते है। बता दें कि कश्मीरी पुलाव बनाने के लिए एक गहरे पैन में तेल गर्म करें। फिर इसके बाद कम या मध्यम आंच पर पैन में सभी मसाले डालें, और तब तक भूनें जब तक तेल सुगंधित नहीं हो जाता है। अब गैस कम करें और अदरक मिला कर चलाएं। भिगोया हुआ बासमती चावल डालें और चलाएं।
इस तरह गार्निश करें तैयार
पिर इसके बाद पानी और नमक डाल के चलाएं और पैन को ढक दें। जब तक चावल पक रहा है तब तक गार्निश तैयार कर लीजिए। एक बड़े फ्राइंग पैन में दो चम्मच तेल गर्म करें और कटे हुए प्याज़ और थोड़ा नमक डालें। प्याज़ को तब तक भूनें जब तक वह रंग में सुनहरा न हो जाए। फिर प्याज़ को पेपर पर निकाल लें।
कुर्कुरा होने तक भूनें बादाम
हालांकि,, उसी तेल में बादाम को कुर्कुरा होने तक भूनें। फिर काजू और बादाम को तब तक भूनें जब तक वे हल्के भूरे और कुरकुरे न हो जाएं। चावल को तब तक पकायें जब तक वह पानी को सोख न ले। जब वह बन जाए, तो उसका पानी निकाल दें। आपका कश्मीरी पुलाव तैयार है। आप इसे खाने में अपने मेन्यू में शामिल कर खाने का स्वाद बदल सकते है।