बची हुई बासी रोटी से बनाएं टेस्टी और स्वादिष्ट कटलेट

आमतौर पर कई घरो में ऐसा होता है कि हम एक दिन पहले बनाई गई रोटी को बाहर फेंक देते है। जिससे न केवल अनाज का बल्कि अन्न देवता का भी अपमान होता है। ऐसे में जरा सोचिए कि अगर बची हुई बासी रोटी से टेस्टी कटलेट बनाएं जाएँ तो कितना अच्छा होगा। जी हां आज तक आपने आलू के कटलेट तो कई बार खाएं होंगे। इसलिए आज हम आपको रोटी से कटलेट बनाने की विधि के बारे में बताएंगे।

बता दे कि ये रेसिपी सच में काफी आसान है। तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है। सबसे पहले तो आपके पास तीन या चार जितनी भी बासी रोटियां है, वो ले लीजिये। इसके बाद ब्रेड क्रम्स यानि ब्रेड का चूरा ले लीजिये। अब अगर हम बाकी सामग्री की बात करे तो वो कुछ इस प्रकार है।

बची हुई बासी रोटी से

बची हुई बासी रोटी से बनाएं टेस्टी टेस्टी कटलेट..

सामग्री.. आधा कप कदूकस की हुई गाजर, आधा छोटा चम्मच जीरा, दो बड़े चम्मच उबले हुए मटर, नमक स्वादनुसार. एक बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, एक छोटा चम्मच कदूकस किया हुआ अदरक, छोटा चम्मच बारीक़ कटा हुआ लहसुन. एक चौथाई लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच आमचूर, एक बारीक़ कटा हुआ प्याज, तीन बड़े चम्मच मैदा. एक चौथाई चम्मच अजवायन, दो बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर और हरा धनिया, जरूरत अनुसार तेल.

बची हुई बासी रोटी से

विधि.. 1. गौरतलब है कि टेस्टी कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले रोटी को मिक्सी में डाल कर हल्का सा पीस लीजिये। इसके बाद मटर को भी पीस लीजिये।

2. फिर एक प्लेट लीजिये और उसमे पीसी हुई रोटी डाल दे। फिर इसमें गाजर, हरा धनिया, प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, जीरा पाउडर, अजवायन, आमचूर, नमक और कॉर्नफ्लोर आदि सब डाल कर मिक्स कर लीजिये। फिर इसमें मटर डाल कर अच्छी तरह से मिला लीजिये।

3. इसके बाद इसमें तीन बड़े चम्मच पानी के डाल दीजिये। इस बात का ध्यान रखे कि पानी ज्यादा नहीं डालना है। बता दे कि जब यह पूरा मिश्रण तैयार हो जाएँ तब थोड़े से मिश्रण को अपने हाथो में ले लीजिये। फिर हल्के हाथो से इसकी टिक्की बना लीजिये।

बची हुई बासी रोटी से

4. इसके बाद एक कटोरी में मैदा ले लीजिये और उसमे थोड़ा सा पानी मिला लीजिये। इसके साथ ही इसमें एक चुटकी नमक और एक चुटकी ही लाल मिर्च डाल दीजिये।

5. बहरहाल आपने जो टिक्की की शेप में कटलेट बना कर रखे है, उन्हें मैदे के घोल में मिलाने के बाद उन पर ब्रेड का चूरा लगा दीजिये। बस फिर इन्हे अच्छी तरह से फ्राई कर लीजिये।

6. जब यह अच्छी तरह से फ्राई हो जाएँ तब इन्हे टिश्यू पेपर पर निकाल कर सॉस या चटनी के साथ सर्व करे। “तो दोस्तों बची हुई बासी रोटी से कटलेट बनाने का यह अनोखा तरीका आपको कैसा लगा, ये हमें जरूर बताईयेगा।”

Summary
बची हुई बासी रोटी से बनाएं टेस्टी और स्वादिष्ट कटलेट   Youth Express
Article Name
बची हुई बासी रोटी से बनाएं टेस्टी और स्वादिष्ट कटलेट Youth Express
Description
आमतौर पर कई घरो में ऐसा होता है कि हम एक दिन पहले बनाई गई रोटी को बाहर फेंक देते है। जिससे न केवल अनाज का बल्कि अन्न देवता का भी अपमान होता है। ऐसे में जरा सोचिए कि अगर बची हुई बासी रोटी से टेस्टी कटलेट बनाएं जाएँ तो कितना अच्छा होगा। जी हां आज तक आपने आलू के कटलेट तो कई बार खाएं होंगे। इसलिए आज हम आपको रोटी से कटलेट बनाने की विधि के बारे में बताएंगे। बता दे कि ये रेसिपी सच में काफी आसान है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER