वैसे तो बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान के बारे में पूरी दुनिया ही जानती है। मगर आज हम आपको सलमान खान के जीवन से जुडी कुछ ऐसी खास बातों के बारे में बताना चाहते है, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। जी हां इन बातों में उन दिनों के किस्से भी शामिल है, जब सलमान खान ने अपने बॉलीवुड करियर की केवल शुरुआत ही की थी। यानि जब वह इतने बड़े एक्टर नहीं थे। इसके इलावा भी ऐसी बहुत सी बातें है जो आप सलमान के बारे में नहीं जानते होंगे। तो चलिए आपको इन बातों से रूबरू करवाते है।
सलमान खान के जीवन से जुडी कुछ खास बातें..
1. सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत एक कोका कोला के विज्ञापन से की थी। उस समय उनकी उम्र महज पंद्रह साल थी। यह विज्ञापन उन्होंने 1982 में शूट किया था। जिसके लिए उन्हें सात सौ पचास रुपए का मेहनताना मिला था। इसके बाद उन्हें मैंने प्यार किया है फिल्म का ऑफर मिला। पहले तो उन्होंने इस फिल्म को इकतीस हजार रूपये में साइन किया था। मगर जब यह फिल्म सफल रही तो उन्हें 75000 रूपये की सैलरी दी गई।
2. बता दे कि सलमान खान वैसे तो हर साल करोड़ो रूपये कमाते है। मगर आज भी वह अपने बांद्रा वाले फ्लैट में रहते है। जहाँ दस बाय दस इंच के तीन कमरे है। दरअसल सलमान का कहना है कि यह घर उन्हें उनके पिता ने दिया था। इसलिए वह इस घर को नहीं छोड़ना चाहते।
3. अब आखिर में हम सलमान खान के उस ब्रेसलेट की बात करते है, जिसे आपने हर तस्वीर और वीडियो में सलमान खान की कलाई पर देखा होगा। बता दे कि यह ब्रेसलेट सलमान के पिता ने उन्हें साल दो हजार दो में दिया था। ऐसे में सलमान का मानना है कि यह ब्रेसलेट उनके लिए काफी सौभाग्यशाली है। बहरहाल सलमान खान के जीवन से जुडी बातें तो हमने आपको बता दी। “मगर दोस्तों आपको सलमान खान की कौन सी बात पसंद है, ये हमें जरूर बताईयेगा।”




