Mobile bonanza sale: RealMe से लेकर iphone पर मिलेंगे शानदार ऑफर

शोपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने मोबाइल लवर्स के लिए Mobiles Bonanza Sale की घोषणा की है. यह जानकारी कंपनी ने अपने साइट पर बताया है. साइट पे दी गयी  जानकारी के अनुसार ये सेल 14 नवंबर से शुरू होकर 18 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में कई Apple, Xiaomi, Oppo, Realme और Motorola समेत कई कंपनियों स्मार्टफोन को आकर्षक ऑफर्स व डील्स के साथ खरीदने का मौका मिलेगा।

सेल के दौरान जहां कई चुनिंदा स्मार्टफोन कम कीमत में उपलब्ध होंगे, वहीं कुछ स्मार्टफोन्स को एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाकर कम कीमत में खरीदा जा सकता है। तो चलिए आपको बता दे Mobiles Bonanza Sale में मिलने वाले डील्स और ऑफर्स के बारे में।

flipkart mobile bonanza sale

Mobiles Bonanza Sale में मिलेंगे इन फोन पर बेस्ट डील

फ्लिपकार्ट पे दी गयी जानकारी के अनुसार यह सेल 14  नवंबर से शुरू होगा। साथ ही इस सेल में दी जाने वाली डील पर कंपनी कुछ स्मार्टफोन की खरीदारी पर कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान को कम कीमत में उपलब्ध करा रही है। साथ ही कुछ स्मार्टफोन्स पर 1,000 रुपये का प्रीपेड डिस्काउंट भी प्राप्त होगा। इसके अलावा HDFC Bank डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज ऑफर और नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन की भी सुविधा दी जाएगी।

अगर हम  मोबाइल सेल में मिलने वाली बेस्ट डील की बात करे तो इसमें  Redmi Note 7 Pro को आप 10,999 रुपये में खरीद सकेंगे, जबकि फोन की ओरिजनल कीमत 15,999 रुपये है। इस पर सीधे 4,000 रुपये का डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। वहीं Realme C2 को 7,999 रुपये के 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Mobiles Bonanza Sale सेल में मिड रेंज  फ़ोन के अलावा कई प्रीमियम क्वालिटी फ़ोन पर भी ऑफर मिल रहे है. इस सेल में Apple iPhone 7 का 32 जीबी मॉडल 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि इसकी कीमत 29,900 रुपये है। वहीं Galaxy S9 और Galaxy S9+ को 27,999 और 34,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इनके साथ ही एक्सचेंज ऑफर की सुविधा प्राप्त होगी।

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर YOuth Express पर. 

Summary
Mobiles Bonanza Sale:realme से लेकर iphone पर मिलेंगे ऑफर-Youth Express
Article Name
Mobiles Bonanza Sale:realme से लेकर iphone पर मिलेंगे ऑफर-Youth Express
Description
फ्लिपकार्ट ने मोबाइल लवर्स के लिए Mobiles Bonanza Sale की घोषणा की है. सेल में मिड रेंज  फ़ोन के अलावा कई प्रीमियम क्वालिटी फ़ोन पर भी ऑफर मिल रहे है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER