इकॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट अपने प्लेटफार्म पर यूजर और बायर्स के लिए सेल का आयोजन कर रहा है| Flipkart Big Billion Days Sale 2019 का आगाज़ 29 सितंबर से होगा। Flipkart ने सेल के दौरान मिलने वाली कुछ मोबाइल डील्स से पर्दा उठा दिया है। लेकिन मोबाइल डील्स 30 सितम्बर से मिलना शुरू होगी, फ्लिपकार्ट सेल 4 अक्टूबर तक चलेगी| जानकारी के लिए बता दें कि Axis Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Flipkart Big Billion Days Sale 2019 में मोबाइल पर शानदार डील
अपने प्लेटफार्म पर इस सेल में कंपनी कई मोबाइल फ़ोन को लिस्ट की है| इसमें Samsung Galaxy S9+, Realme 3 Pro, Motorola One Vision, Redmi Note 7S समेत अन्य स्मार्टफन को शामिल किया गया है। बता दे इसमें मिलने वाले कुछ मोबाइल पर से पर्दा उठाया गया है| सैमसंग गैलेक्सी एस9+ को डिस्काउंट के बाद 34,999 रुपये और रियलमी 3 प्रो को छूट के बाद 11,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मोटोरोला वन विजन की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती के बाद इसे 14,999 रुपये में लिस्ट किया जाएगा।
बता दे मोटोरोला के इस फ़ोन को भारत में 9,999 रुपये की कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट सेल में रेडमी नोट 7एस (4 जीबी) पर भी डिस्काउंट मिलेगा, लेकिन हैंडसेट पर छूट कितनी होगी फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है। इस डील से पर्दा 20 सितंबर को उठाया जाएगा।
20 सितम्बर से Flipkart Big Billion Days Sale 2019 में लग रहे मोबाइल की डील्स को अनलॉक करेगी| इसमें Apple, Xiaomi, Realme, Oppo, Vivo, Google, Infinix समेत अन्य कंपनी के फोन शामिल होंगे। Redmi K20 Pro, Asus 6Z, Oppo Reno 2z, Pixel 3a, Redmi Note 7 Pro, Realme 5, Oppo F11 Pro, Redmi 7A, Realme C2 समेत अन्य स्मार्टफोन को शानदार डील्स के साथ लिस्ट किया जाएगा।
बता दे Flipkart Plus ग्राहकों के लिए Flipkart Big Billion Days Sale 2019 4 घंटे पहले शुरू होगी। और खास बात ये की अमेज़न भी अपने प्लेटफार्म पे इसी दिन से ऐमज़ॉन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की शुरुवात कर रहा है|
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


