इसमें कोई दोराय नहीं कि बॉलीवुड में जो भी एक्ट्रेस सलमान खान के साथ काम करती है, उसकी किस्मत सच में खुल जाती है। फिर भले ही वो कटरीना कैफ हो, प्रियंका चोपड़ा हो या अनुष्का शर्मा, लेकिन सलमान खान की फिल्म की एक्ट्रेस बनने का सपना हर लड़की देखती है। बता दे कि अब बॉलीवुड की यह प्रसिद्ध एक्ट्रेस भी पहली बार सलमान के साथ किसी फिल्म में नजर आ सकती है। हालांकि अब तक यह एक्ट्रेस सलमान खान की दो फिल्मों में काम करने से इंकार कर चुकी है। मगर अब ऐसा लगता है कि इन्होने सलमान खान की फिल्म में काम करने का मन बना लिया है।
पहली बार सलमान के साथ काम करेगी यह एक्ट्रेस..
दरअसल हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है उनका नाम दीपिका पादुकोण है। दरअसल दीपिका पादुकोण को सलमान की फिल्म सुल्तान में काम करने का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। यहाँ तक कि दीपिका पादुकोण को बजरंगी भाईजान फिल्म का ऑफर भी दिया गया था, लेकिन दीपिका ने इस फिल्म को भी मना कर दिया। तो ऐसे में अब कही जा कर दीपिका पादुकोण ने सलमान खान की फिल्म किक 2 में काम करने के लिए हां कह दी है।
जी हां इस फिल्म के पहले भाग में जैकलीन फर्नांडीज ने काम किया था और यह फिल्म काफी सुपरहिट भी हुई थी। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित की जा रही है और सलमान खान ने इस फिल्म पर काम करना भी शुरू कर दिया है। मगर हम आपको बता दे कि यह फिल्म अगले साल के अंत तक ही रिलीज़ हो पाएगी। शायद इसलिए क्यूकि अभी सलमान खान एक साथ कई फिल्मों पर काम कर रहे है। वैसे दीपिका पादुकोण को पहली बार सलमान के साथ देख कर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होगी, ये तो इस फिल्म के रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा।



