बॉलीवुड दुनिया के बेहतरीन सिंगर्स और म्यूजिक कम्पोजर की लिस्ट में हिमेश रेशमिया का नाम इस समय टॉप पर आता है। जी हां हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड को एक से बढ़ एक कई बेहतरीन गाने और म्यूजिक दिया है। बहरहाल हिमेश जी की प्रोफेशनल लाइफ से आप सब वाकिफ होंगे, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में आप काफी कम ही जानते होंगे। आपको जान कर हैरानी होगी कि शादीशुदा होने के बावजूद भी हिमेश रेशमिया का अफेयर इस टीवी एक्ट्रेस के साथ चल रहा था। यहाँ तक कि इस एक्ट्रेस से शादी करने के लिए उन्होंने अपना बाइस साल का रिश्ता भी तोड़ दिया।
हिमेश रेशमिया का अफेयर चल रहा था इस एक्ट्रेस से..
दरअसल इस एक्ट्रेस का नाम सोनिया कपूर है। जो कई टीवी शो में काम कर चुकी है। इसके इलावा हिमेश रेशमिया की पहली पत्नी का नाम कोमल रेशमिया है। जो बाइस साल पहले हिमेश की पहली पत्नी बनी थी। बता दे कि सोनिया कपूर ने कई फिल्मों में भी काम किया है। वही अगर हम इनकी पर्सनल लाइफ की बात करे तो सोनिया कपूर की भी यह दूसरी शादी थी और पहली शादी से उन्हें एक बच्चा भी है। दरअसल जब हिमेश और सोनिया एक दूसरे के प्यार में पड़े, तब हिमेश ने अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया था, बल्कि तब वह शादीशुदा ही थे।
हालांकि बाद में हिमेश ने अपनी पहली पत्नी कोमल को तलाक दे कर करीब दो साल पहले ग्यारह मई को मुंबई के एक प्राइवेट फंक्शन में सोनिया से शादी कर ली। अगर खबरों की माने तो हिमेश रेशमिया के परिवार में उनकी पहली पत्नी के कारण काफी तनाव चल रहा था। जिसके कारण उन्हें अपनी पहली पत्नी को तलाक देना पड़ा। यानि हिमेश रेशमिया का अफेयर उनकी शादी टूटने की वजह नहीं है, बल्कि उनकी पहली पत्नी का व्यव्हार यह शादी टूटने की असली वजह है। दोस्तों इस बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



