बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कितने ज्यादा एक्टिव रहते है, इस बात से तो हर कोई पूरी तरह से वाकिफ है। यहाँ तक कि अपने शो के दौरान भी वह अक्सर सोशल मीडिया से जुडी बातें करते रहते थे। बता दे कि बच्चन एक ऐसे अभिनेता है जो सोशल मीडिया की हर नयी चीज में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाते है। फ़िलहाल तो एक तस्वीर अमिताभ बच्चन ने शेयर की है और इस तस्वीर में दो लड़कियां दिखाई दे रही है। जी हां दरअसल यह लता मंगेशकर और आशा भोंसले के बचपन की तस्वीर है। गौरतलब है कि ये दोनों न केवल बहने है, बल्कि बॉलीवुड की दिग्गज गायिकाओं में से एक है।
अमिताभ बच्चन ने शेयर की खूबसूरत सी तस्वीर..
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि अमिताभ बच्चन ने बिना किसी वजह के ही यह तस्वीर शेयर की है। हालांकि उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कुछ लिखा जरूर है, जो आप खुद उनकी पोस्ट पर पढ़ सकते है। बता दे कि लता मंगेशकर और आशा भोंसले दोनों ने ही अमिताभ बच्चन की कई सुपरहिट फिल्मों में गाना गाया है। यहाँ तक कि एक अवार्ड फंक्शन के दौरान जया बच्चन ने आशा भोंसले के संगीत की काफी तारीफ भी की थी। बहरहाल इस तस्वीर में लता जी और आशा जी का लुक इतना अलग लग रहा है कि उन्हें पहचान पाना सच में काफी मुश्किल है।
T 3438 – लता जी , और आशा जी के बचपन का चित्र !
आज लता जी के Tweet में पढ़ा कैसे उन्होंने अपने गरुओं को याद किया , और अचानक ये चित्र मुझे मिल गया ! telepathy !! pic.twitter.com/8YLcIPjHRR
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 11, 2020
अब जाहिर सी बात है कि ये उनके बचपन की तस्वीर है, तो बदलाव आना तो लाजिमी है। मगर फिर भी लता और आशा जी के फैंस उनकी यह तस्वीर देख कर काफी खुश है। वैसे आपको जान कर ताज्जुब होगा कि बच्चन जी लता जी को उनके करियर की शुरुआत से ही जानते है। दोस्तों आपको यह तस्वीर कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा और अगर आप अपने बचपन की तस्वीर हमारे साथ शेयर करना चाहते है, तो जरूर कीजियेगा।


