वैसे तो आज कल हर अमीर से लेकर गरीब तक सब के पास एटीएम कार्ड जरूर होता है। मगर कुछ लोग ऐसे होते है, जो एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते समय जरा भी सावधानी नहीं बरतते। जिसके कारण उन्हें हजारों नहीं बल्कि लाखो का नुक्सान भी झेलना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपके पास भी एटीएम कार्ड है, तो इस जानकारी को जरा ध्यान से पढ़िए और थोड़ी सावधानी बरते।
एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते समय जरूर रहे सावधान..
1. गौरतलब है कि कई बार हम एटीएम के पिन को याद रखने के लिए उसे एटीएम कार्ड पर ही लिख देते है। इसके इलावा कई बार हम बेझिझक हो कर एटीएम कार्ड का पिन भरने लगते है। जो आपके पास खड़े किसी दूसरे व्यक्ति को आसानी से पता चल सकता है। इसलिए अगर हो सके तो अपने एटीएम कार्ड के पिन का ध्यान रखे और उसे केवल अपने दिमाग या किसी सुरक्षित जगह पर नोट करके ही रखे।
2. बता दे कि एटीएम कार्ड से बार बार शॉपिंग करना आपको महंगा पड़ सकता है। वो इसलिए क्यूकि एटीएम से हर बार बिल क्लियर करवाने पर भी टैक्स देना पड़ता है।
3. गौरतलब है कि एटीएम मशीन से पैसे निकालते समय जब आप कार्ड मशीन में डाल कर बाहर निकाले तो सबसे पहले अपने कार्ड को किसी सुरक्षित जगह पर रख ले।
4. बता दे कि एटीएम से पैसा निकालने के लिए एटीएम स्लिप को अच्छी तरह से जाँच ले।
5. इसके इलावा अगर आपके बैंक अकाउंट में बड़ी राशि है, तो आपको एटीएम कार्ड का इस्तेमाल और भी ज्यादा सावधानी से करना चाहिए। अब यूँ तो एटीएम कार्ड के कई सारे फायदे है, लेकिन इसके नुक्सान भी उतने ही ज्यादा है। इसलिए अगर हो सके तो इन सब बातों का ध्यान रखे और अपनी मेहनत की कमाई को गलत हाथों में जाने से बचाएं।



