कहते है कि जिंदगी और मौत पर किसी का बस नहीं चलता, क्यूकि कब किस इंसान को नयी जिंदगी और कब किस इंसान को मौत मिल जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। बहरहाल आपको जान कर हैरानी होगी कि साउथ इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर अमित पुरोहित के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अमित बहुत ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके है। गौरतलब है कि अपनी मौत से कुछ समय पहले अमित ने एक वीडियो भी अपलोड किया था। जिसमे वह एक जिम में नजर आ रहे थे। मगर तभी कुछ समय बाद यह खबर आई कि अमित पुरोहित का निधन हो चुका है।
साउथ इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर..
हालांकि यहाँ हैरानी की बात ये है कि मौत से कुछ समय पहले अमित एकदम ठीक थे। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की समस्या नहीं थी। दरअसल अमित पुरोहित की मौत की खबर महेश बाबू के भाई सुधीर बाबू ने दी थी। बता दे कि जब साउथ इंडस्ट्री को अमित के निधन के बारे में पता चला तब हर किसी को काफी गहरा सदमा लगा। यहाँ तक कि बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने भी अमित के निधन पर दुःख जाहिर किया है।
दाने दाने को मोहताज हुआ बॉलीवुड का यह मशहूर एक्टर, कई सुपरस्टार्स के साथ कर चुका है काम
बता दे कि अमित की मौत कैसे हुई, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है, लेकिन अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि अमित पुरोहित को हार्ट अटैक हुआ था। जिसके कारण अचानक ही उन्होंने दम तोड़ दिया। फ़िलहाल हम तो यही कहेंगे कि साउथ इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर का निधन होने से केवल साउथ फिल्म जगत के कलाकार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई कलाकार भी काफी हैरान है। अब जाहिर सी बात है कि जब कोई कलाकार इतनी कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दे तो ऐसे में उसकी मौत के बारे में जान कर सदमा लगना तो लाजिमी है।


