शादी के जोड़ों को धमकीला और कैजुअल आउटफिट्स को स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाने वाली भारत की मशहूर एंब्रॉयडरीयों को विश्वभर में पसंद किया जाता है। इसकी अनोखी कारीगरी में महनत के साथ साथ दिमाग़ की क्रिएटिविटी भी काम आती है।
भारत में बसे छोटे छोटे गांव और कस्बों में रहने वाले कारीगरों की कारीगरी इन एंब्रॉयडरी में महारत हासिल करती हैं। आइए हम ऐसी ही भारत की कुछ मशहूर एंब्रॉयडरीयों के बारे में जानते हैं, जो बाज़ार में लोगों को अपनी ओर खीचने में हमेशा सफल होती है।
मिरर वर्क
इस एंब्रॉयडरी के नाम से ही मालूम होता है कि इसमें फैब्रिक्स पर छोटे छोटे मिरर से सजावट की जाती है। ये मिरर अनेक शेप और साइज़ में मिलते हैं और फैब्रिक पर इन्हें स्टिच करने के लिए रंग बिरंगे धागों का इस्तेमाल किया जाता है। ज़्यादातर मिरर वर्क जियोमेट्रिक और फ्लोरल डिज़ाइन्स पर देखने को मिलते हैं। जिनका बेस कलर हमेशा एक जैसा ही रखा जाता है।
बदलते दौर में इस वर्क के साथ डिजायनर्स कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स अपनाते हैं। एक रंग के धागे के साथ बड़े साइज वाले मिरर को इस्तेमाल कर के कन्टेंपररी लुक दिया जा रहा है। अपको बता दें कि राजस्थानी और गुजराती ड्रेसिंग में मिरर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा पाया जाता है। लहंगा-चोली से लेकर साड़ी के बॉर्डर और अब तो जैकेट्स में भी इनका ज़रूरी सा हो गया है।
पैच वर्क
पैच वर्क में अलग अलग फैब्रिक्स के छोटे छोटे कतरनों की किसी दूसरे फैब्रिक पर एक साथ स्टिच किया जाता है। और आउटफिट्स पर पैचवर्क को उभारने के लिए पेड्स का इस्तेमाल होता है। कॉटन फैब्रिक पर इन कतरनों को स्टिच करने के बाद इनके किनारों को सिक्विन, मिरर और पर्ल से खूबसूरत लुक देने का काम किया जा रहा है।
पैच वर्क से सजाए गए कपड़ों को शादी के छोटे छोटे फंक्शन्स पर पहना जा सकता है। वैसे आज के दौर में लड़कियां इस वर्क की जींस टॉप और ड्रेसेज पहनना पसंद करती हैं।
फुलवारी वर्क
रंग बिरंगे धागों द्वारा बुने जाने वाले वर्क को फुलवारी वर्क कहा जाता है। इस एंब्रॉयडरी में आपको रंग बिरंगे धागों की ज़रूरत होती है। बता दें, जियोमेट्रिकल पैटर्न में ये एम्ब्रॉयडरी देखने को मिलती है। फुलकारी एम्ब्रॉयडरी कपड़ों के पीछे की जाती है जिससे इनका असली लुक सामने उभर कर आता है। नैचुरल और लाइट कलर्स पर ब्राइट कलर की एम्ब्रॉयडरी वाले दुपट्टे और साड़ियां खूबसूरत और ट्रेडिशनल आउटफिट्स के लिए हमेशा से ही दुल्हनों के पहली पसंद रही हैं।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.
