अपने बालों को घने और चमकदार बनाने के लिए इस तेल से बने मास्क का करें इस्तेमाल

इस भागती दौड़ती ज़िंदगी में आपका अपनी सेहत, त्वचा और बालों का ख्याल रखना बहुत मुश्किल सा हो गया है। साथ ही डिप्रेशन का प्रकोप भी बढ़ रहा है जिससे की हमारे झड़ते बाल और रूखी सूखी त्वचा लोगों को हमारे दिल का हाल बयान कर देती है। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताएंगे जिससे आपको अपने बालों को घने और चमकदार बनाने में बिल्कुल भी वक़्त नहीं लगेगा और आप बेझिझक किसी भी समारोह में शामिल हो सकेंगे।

बालों को घने और चमकदार

ऑलिव ऑयल बालों को घने और चमकदार बनाए चुटकियों में

ऑलिव ऑयल एक ऐसा तेल है जो आपके बालों को मॉयस्चराइज और कंडीशन करने का काम करता है खासतौर से डैमेज, ड्राय उलझे बालों के लिए। बालों की चमक और सॉफ्टनेस को बनाए रखने के साथ ही डैंड्रफ कंट्रोल करता है। यहां तक कि बालों कि ग्रोथ भी इस तेल से काफी अच्छी होती है।

ऑलिव ऑयल और विटामिन ई ऑयल हेयर मास्क की सामग्री

एक चौथाई कप ऑलिव ऑयल
एक चम्मच विटामिन ई ऑयल

इस मास्क को बनाने के लिए ऑलिव ऑयल और विटामिन ई ऑयल को मिक्स कर लें। और उसे अपने स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं। फिर एक घंटे के लिए उसे छोड़ दें। इसके बाद शैंपू और कंडीशनर से अपने बालों को धो लें।

केला और ऑलिव ऑयल मास्क की सामग्री

एक पका केला और एक चम्मच ऑलिव ऑयल

ब्लेंडर में केला और ऑलिव ऑयल डालकर अच्छा सा स्मूद पेस्ट बना लें। बालों में लगाकर शॉवर कैप से कवर कर लें और 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर शैंपू और कंडीशनर से से बालों को धो लें।

एवॉकाडो और ऑलिव ऑयल मास्क की सामग्री

एक पका एवॉकाडो और दो चम्मच ऑलिव ऑयल

कैसे करे इस्तेमाल

पहले एवॉकाडो को छील लें और उसे अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट में ऑलिव ऑयल मिलाएं। स्कैल्प पर मसाज करें और शॉवर कैप से कवर कर के एक घंटे तक लगा रहने दें। उसके बाद शैंपू और कंडीशनर से अपने बालों को धो लें।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER