बालवीर के प्रसिद्ध कलाकार का हुआ कार एक्सीडेंट, मौके पर ही हो गई मौत

बालवीर के प्रसिद्ध कलाकार

आज हम एक ऐसे चाइल्ड एक्टर के बारे में बात करने जा रहे है, जिसने महज चौदह साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जी हां बालवीर के प्रसिद्ध कलाकार शिवलेख सिंह का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है। दरअसल यह हादसा गुरुवार को रायपुर के छत्तीसगढ़ में हुआ था। बता दे कि हादसे के समय शिवलेख सिंह, उनके माता पिता और एक व्यक्ति कार में मौजूद थे। ऐसे में जब उनकी कार ट्रक से टकराई, तब कार का बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया। जिसके चलते शिवलेख सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही अगर उनके माता पिता और उस व्यक्ति की बात करे तो उन्हें काफी गहरी चोटें आई है।

बालवीर के प्रसिद्ध कलाकार

बालवीर के प्रसिद्ध कलाकार..

गौरतलब है कि शिवलेख सिंह मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। मगर पिछले दस सालो से वह अपने माता पिता के साथ मुंबई में ही रह रहे थे। इसके इलावा अगर शिवलेख के काम की बात की जाएँ तो उन्होंने ससुराल सिमर का, बालवीर और संकट मोचन हनुमान आदि कई प्रसिद्ध शो में काम किया है। वही शिवलेख और उनके परिवार के किसी करीबी का कहना है कि रायपुर के कुछ स्थानीय अख़बार और समाचार चैनल में शिवलेख के साक्षात्कार का कार्यक्रम रखा गया था। जिसके कारण वह अपने परिवार के साथ मुंबई से रायपुर के लिए रवाना हुआ था। इसके इलावा अगर पुलिस की माने तो यह हादसा गुरुवार को तीन बजे हुआ था।

कपिल शर्मा के घर में लगी आग, सारा सामान हुआ ख़ाक

Summary
बालवीर के प्रसिद्ध कलाकार का हुआ कार एक्सीडेंट, मौके पर ही हो गई मौत   Youth Express
Article Name
बालवीर के प्रसिद्ध कलाकार का हुआ कार एक्सीडेंट, मौके पर ही हो गई मौत Youth Express
Description
आज हम एक ऐसे चाइल्ड एक्टर के बारे में बात करने जा रहे है, जिसने महज चौदह साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जी हां बालवीर के प्रसिद्ध कलाकार शिवलेख सिंह का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है। दरअसल यह हादसा गुरुवार को रायपुर के छत्तीसगढ़ में हुआ था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER