छोटे परदे के कॉमेडी स्टार और बॉलवुड के एक्टर Kapil Sharma के घर भीषण आग लग गयी| कपिल के घर के सारे सामान भी आग में जल कर खाक हो गए| आग की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची| यह आग कपिल के पुराने घर में लगी|
आग की लपटों में समाया Kapil Sharma का घर
मुम्बई के अंधेरी ओशिवरा इलाके में मौजूद शांतिवन सोसाइटी में करीब 3 बजे आग लगने कि घटना सामने आई| बिल्डिंग के जिस घर मे आग लगी वो कपिल शर्मा का पुराना घर है और फिलहास उसमें कोई नहीं रहता| ये आग तीसरी मंजिल पर मौजूद रूम नंबर 333 में जिस समय लगी उस समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था|

बिल्डिंग में आग लगने की खबर से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची| कुछ घंटों की कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया| बताया यह जा रहा है की कि कपिल शर्मा के घर में मौजूद सारा सामान जल कर खाक हो गया|
बता दे कपिल के पड़ोस में रहने वाली एक लेडी रितिका भी उस वक्त घर मे मौजुद थी जिस समय ये घटना घटी| रितिका का कहना है कि करीब ढाई बजे उन्हें आग के कारण कुछ जलने की गंध आई| फिर पता चला के सामने के घर में आग लगी है| बिल्डिंग के रहने वाले सभी लोग घबरा उठे और बिल्डिंग से नीचे कंपाउंड की ओर भागे| सोसाइटी के बाकि लोग और रितिका का कहना है की जिस रूम में आग लगी है उसमे पहले Kapil Sharma रहते थे| अब वो यहां नहीं रहते हैं| ये उनका पुराना घर है| कपिल का घर काफी लंबे समय से बंद पड़ा है लेकिन वो और उनके दोस्त कभी कभी इस घर में आते हैं|
क्रिस गेल को प्रपोज़ किया था दिल्ली की इस लड़की ने, जाने आखिर गेल का जवाब क्या था
फिलहाल अभी आग लगने का कोई कारण सामने नहीं आया है| कहा जा रहा है की AC में शार्ट सर्किट के कारण बड़ी घटना हुई| वैसे Kapil Sharma को इस बात की जानकारी दी गई है या नहीं वो शांतिवन सोसाइटी आएंगे या नही इसकी कोई जानकारी नहीं है|
एंटरटेनमेंट से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ युथ एक्सप्रेस पे.

