बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से कलाकार है जो फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले नाजाने कितनी ही बार सर्जरी करवा चुके है। हालांकि सर्जरी करवाने के बाद कुछ कलाकारों की किस्मत बहुत ज्यादा चमकी है। तो वही कुछ कलाकार ऐसे भी है, जिनका करियर सर्जरी की वजह से बर्बाद हो गया। इन कलाकारों में बिग बॉस कंटेस्टेंट कोएना मितरा का नाम भी शामिल है। इसके इलावा इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का चेहरा भी पहली सर्जरी के कारण बिगड़ गया था। मगर अब जब इन्होने दोबारा सर्जरी करवाई तो इन्हे अपना खूबसूरत चेहरा वापिस मिल गया।
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का चेहरा बिगड़ गया था पहली सर्जरी से..
बता दे कि हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है, उनका नाम आयशा टाकिया है। जो टार्जन द वंडर कार और वांटेड जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी है। बहरहाल शादी के बाद आयशा टाकिया ने अपने फ़िल्मी करियर को छोड़ दिया था। वही अगर हम उनकी सर्जरी की बात करे तो आयशा ने खूबसूरत दिखने के लिए अपने लिप्स की सर्जरी करवाई थी, लेकिन अफ़सोस कि उनकी यह सर्जरी कामयाब नहीं हो पाई। जिसके कारण न केवल लोगों के सामने बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनका काफी मजाक उड़ा था। ऐसे में अगर खबरों की माने तो आयशा टाकिया ने दोबारा अपने लिप्स की सर्जरी करवाई है और इस सर्जरी के बाद उनका चेहरा पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गया है।
https://www.instagram.com/p/B4NV3xvn4xT/
https://www.instagram.com/p/B4HO_H5H0l6/
https://www.instagram.com/p/B5K9VWSH7i2/
https://www.instagram.com/p/B7Q9a1RnOBJ/
दरअसल हाल ही में आयशा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जो अब तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में आयशा के चेहरे पर बदलाव साफ नजर आ रहा है। यहाँ तक कि इन तस्वीरों में वह खुद भी काफी खुश नजर आ रही है। अब भले ही आयशा टाकिया ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उनका मुँह बंद कर दिया था, लेकिन अपनी पहली सर्जरी से वह भी खुश नहीं थी। फ़िलहाल तो इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का चेहरा काफी हद तक खूबसूरत हो गया है। आप खुद इनकी कुछ खास तस्वीरें यहाँ देख सकते है।


