जब किसी इंसान को कामयाबी मिलती है, तो उसका खुश होना लाजिमी है। खास करके जब किसी छोटे मोटे कलाकार को बॉलीवुड की किसी बड़ी फिल्म में काम करने का मौका मिलता है, तो उसका जश्न बनाना तो जाहिर सी बात है। बता दे कि इस एक्ट्रेस को भी काफी बड़ी कामयाबी मिली है। तभी तो रात के समय ही एयरपोर्ट पर नाचती दिखी एक्ट्रेस और सब के सामने मनाने लगी अपनी ख़ुशी का जश्न। दरअसल हम यहाँ स्ट्रीट डांसर की दूसरी लीड एक्ट्रेस नोरा फतेही की बात कर रहे है। जिनकी फिल्म स्ट्रीट डांसर चौबीस जनवरी को रिलीज़ हो चुकी है।
एयरपोर्ट पर नाचती दिखी एक्ट्रेस..
दरअसल इस फिल्म में काम करने से पहले नोरा कई फिल्मों में छोटे मोटे रोल कर चुकी है। इसके इलावा वह आइटम सांग में अपने डांस का जलवा भी दिखा चुकी है। यहाँ तक कि उन्होंने विक्की कौशल के साथ एक एल्बम में भी काम किया था। मगर इन सब के बावजूद भी उन्हें वह कामयाबी नहीं मिली थी, जिसकी उन्हें तलाश थी। ऐसे में जब नोरा फतेही को प्रभु देवा जैसे बड़े कलाकार के साथ बड़ी फिल्म में काम करने का मौका मिला, तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। गौरतलब है कि स्ट्रीट डांसर नोरा फतेही की पहली फिल्म है और इसी वजह से वह बेहद खुश है। जी हां वह बड़े जोरों शोरों से अपनी इस फिल्म का प्रमोशन भी कर रही है।
बता दे कि हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहाँ उनके कदम रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि नोरा फतेही ने अपनी ही फिल्म के गाने गर्मी पर डांस करना शुरू कर दिया। जिसके कारण एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फ़िलहाल एयरपोर्ट पर नाचती दिखी एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। जिनकी एक झलक आप यहाँ देख सकते है। दोस्तों नोरा फतेही के इस बिंदास अंदाज के बारे में आपका क्या कहना है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


