भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मयंक अग्रवाल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को रविंद्र जडेजा और ऋद्धिमान साहा क्रीज परहैं। मयंक अग्रवाल 8वेंटेस्ट में करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाकर आउट हुए। मेहदी हसन की गेंद पर अबु जायेद ने उनका कैच लिया। मयंक और जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 123 रन की साझेदारी हुई।
मयंक अग्रवाल ने जड़ा शानदार दोहरा शतक
A second Test double century in five innings for Mayank Agarwal 2️⃣0️⃣0️⃣
What a season he's having 👏#INDvBAN pic.twitter.com/kCPzApFHVU
— ICC (@ICC) November 15, 2019
भारतीय ओपनर मयंक ने दोनों दोहरे शतक उन्होंने पिछली पांच पारियों में लगाए हैं। मयंक ने पिछला दोहरा शतक इसी साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में लगाया था। उन्होंने यह दोनों शतक घरेलू मैदान पर और टेस्ट की पहली पारी में लगाए हैं।
मयंक अग्रवाल 243 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 28 चौके और 8 छक्के शामिल हैं।
उनकी पिछली पारियों में रनों की बात करे तो क्रमशः 215, 7, 108, 10, 150* रहा है। जो बताती है कि वे कितने जबरदस्त फार्म में है। और आज के मुकाबले में उन्होंने एक और दोहरा शतक जड़ दिया है।
👉 215
👉 7
👉 108
👉 10
👉 150* 🔥Another 200 on the cards for Mayank Agarwal?
FOLLOW #INDvBAN live ▶️ https://t.co/mHaYgJlrF1 https://t.co/LyI4Zcmlia
— ICC (@ICC) November 15, 2019
अंजिक्य रहाणे का अर्धशतक
इससे पहले अजिंक्यरहाणे करियर का 21वां अर्धशतक लगाकर आउट हुए। उन्हें 86 रन के निजी स्कोर परअबु जायेद ने तैजुल इस्लाम के हाथों कैच कराया।
भारतीय प्रशंसकों को सबसे ज्यादा निराशा कप्तान विराट कोहली से हुई। कप्तान विराट कोहली शून्य पर आउट हुए। उन्हें अबु जायेद ने एलबीडब्यू किया। दिलचस्प बात यह है कि भारत के शुरुआती तीनों विकेट जायेद ने लिए।
पुजारा 23वां अर्धशतक लगाकर आउट
इससे पहले चेतेश्वर पुजारा अपने टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए।उन्हें जायेद ने सैफ हसन के हाथों कैच आउट कराया। आपको बता दें कि पहले विकेट के तौर पर ओपनर रोहित शर्मा 6 रन पर आउट हुए। जायेद की गेंद पर विकेटकीपर लिटन दास ने उनका कैच लिया।
भारतीय टीम:
मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा।
बांग्लादेश टीम:
इमरुल कायेस, शादमान इस्लाम, मोहम्मद मिथुन, मोमिनुल हक (कप्तान), मुस्तफिजुर रहीम, महमूदुल्लाह, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन, तैजुल इस्लाम, अबु जायेद और इबादत हुसैन।
