जैसा कि हम सभी डोसा एक साउथ इडिंयन डिश है। जिसे बच्चे बड़े चाव से खाते हैं। वे सब्जी, दाल या और कुछ भी खाने मुंह मोड़ लेते है लेकिन वे डोसा खाने का बहाना ढूंढते हैं। तो ऐसे में अगर आप बच्चों के लिए नाश्ते में कुछ हेल्दी बनाना चाहते हैं तो पनीर डोसा बनाकर उन्हें खिला सकती है। वहीं, पनीर डोसा एक हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट रेसिपी भी है। जो बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। आइये जानते है इसकी रेसिपी।
सामग्री
- पनीर – 300 ग्राम
- मेथी दाना – 3 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च – 1
- चावल – 5 कप
- रिफाइंड तेल – 1 कप
- हरा धनिया – 1 कप
- प्याज – 2
- उड़द की दाल – 3 कप
- नमक स्वादअनुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले चावल और उड़द की दाल को 5-6 घंटे के लिए भिगो दें। फिर इसके बाद मेथी दानों को एक बर्तन में भिगोकर रख दें। जब तीनों सामग्री अच्छी तरह से भीग जाएं तो इन सभी चीजों का पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट में नमक मिलाएं। इसके बाद नमक मिलाकर पेस्ट को 8-9 घंटे के लिए रख दें। इसके बाद पनीर को कद्दूकस कर लें और प्याज को काट कर एक बर्तन में रख लें। फिर पनीर, प्याज, हरा धनिया और हरी मिर्च मिलाएं।