जानियें कैसे इस ड्रिंक के द्वारा अच्छी सेहत के लिए करें सुबह की शुरूआत

जानियें कैसे इस ड्रिंक के द्वारा अच्छी सेहत के लिए करें सुबह की शुरूआत

जब हम अपनी लाइफ में बात सेहत का ख्याल रखने की करते है, तो हर व्यक्ति सतर्क हो जाता है। वैसे भी देश में कोरोना महामारी के चलते हर व्यक्ति अपने सेहत के प्रति जागरूक एंव सावधान हो गया है लेकिन व्यक्ति के लिये सेहतमंद जिंदगी बहुत जरूरी होती है। सही डाइट का होना। किसी भी बीमारी से बचने के लिए हेल्दी डाइट का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी न हो इसके लिए आवश्यक है, बैलेंस्ड डाइट का सेवन करें। इसके साथ ही सुबह की शुरूआत एक ऐसी ड्रिंक के साथ करें जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं।

नींबू और अदरक के पानी से करे इम्युन सिस्टम मजबूत

आपको पता होगा कि नींबू में विटामिन सी पाया जाता है। इससे इम्युन सिस्टम मजबूत होता है, जिससे बीमारियां दूर रहती है। वहीं, अगर अदरक की बात करे तो इसमें एंटी इन्फ्लेमेट्री गुण पाए जाते है। जिससे पाचन शक्ति मजबूत रहती है। इसलिए सुबह की शुरूआत नींबू और अदरक के पानी से जरूर करें। जिसके कुछ दिन बात इसका फायदा मिल सकेगा।

चुंकदर और तुलसी से दिल को बनाएं स्वस्थ्य

चुकंदर की बात करे तो ये स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे विटामिन और मिनरल्स का स्टोर हाउस माना जाता है। वही, तुलसी भी औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती है। इसके सेवन से आप सेहतमंद रह सकते है। दिल को स्वस्थ्य बनाएं रखने के लिए चुकंदर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

 

चुकंदर

आंवला, हल्दी और काली मिर्च शरीर के लिये होती है लाभदायक

अगर हम आंवला की बात करें तो ये स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और बिमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। वहीं हल्दी एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं। वहीं, काली मिर्च में पिपरिन नामक तत्व होता है जो फेफड़ों को साफ करने में सहायता करता है।

Summary
Description
जब हम अपनी लाइफ में बात सेहत का ख्याल रखने की करते है, तो हर व्यक्ति सतर्क हो जाता है। वैसे भी देश में कोरोना महामारी के चलते हर व्यक्ति अपने सेहत के प्रति जागरूक एंव सावधान हो गया है लेकिन व्यक्ति के लिये सेहतमंद जिंदगी बहुत जरूरी होती है। सही डाइट का होना।
Author
Publisher Name
youth express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER