इस तरह घर पर बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी पनीर बाइट्स पकौड़े, पढ़िये

इस तरह घर पर बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी पनीर बाइट्स, पढ़िये
अक्सर लोगों को ठंड के मौसम में गर्म पकौड़े खाने का मन ज्यादा करता है। तो ऐसे में आप एक ही तरह से पकौड़े खाकर अक्सर बोर हो गए होंगे। जिससे आज हम बात करने जा रहे है टेस्टी और क्रिस्पी पनीर पकौड़े के बारे में। जो खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी होते है। यह खाने में बहुत टेस्टी होते हैं और आप इन्हें आसानी से घर में बना सकते हैं। आइए जानते हैं क्रिस्पी पनीर बाइट्स बनाने की रेसिपी। जो बहुत ही सरल होती है।

सामग्री-

  • पनीर या कुटीर चीज- 200 ग्राम
  • उबले हुए आलू -100 ग्राम
  • मकई का आटा- 2 टेबलस्पून
  • नमक -1 टीस्पून
  • हरी मिर्च
  • आवश्यकता अनुसार- तेल
  • धनिया

इस विधि से बनाएं

सबसे पहले क्रिस्पी पनीर बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में 200 ग्राम पनीर लेकर अच्छे से मैश करें। अब इसमें 100 ग्राम उबले हुए आलू, 1 चम्मच नमक, हरी धनिया, 2 चम्मच मकई का आटा डालकर अच्छे से मिक्स करें। जब यह टाइट हो जाए तो अपने हाथों में थोड़ा सा तेल लगा कर इसके छोटे-छोटे बॉल्स बना ले।

खास बात

अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें पनीर के बॉल्स डालकर गोल्डन होने तक फ्राई करें। लीजिए आपके क्रिस्पी पनीर बाइट्स तैयार है अब इसे गर्मा-गर्म सॉस के साथ सर्व करें। जो खाने में अलग ही मजा देगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER