इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, जानियें कैसे

इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, जानियें कैसे

जैसा कि इस समय इलाहाबाद हाईकोर्ट में बंपर वैकेंसी युवाओं के लिए निकली है। जिसके लिए 8वीं-10वीं के युवा आवेदन कर सकते है। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए यह आवेदन निकाले गए है। वहीं, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वह जल्दी से अपना फॉर्म भर दें। जहां आवेदन की शुरुआत हो गई है। 13 नवंबर, 2022 तक अप्लाई करने का मौका है। जहां जानकारी के लिए वह नोटिफिकेशन भी पढ़ सकते है।

इन पदों पर निकली है वैकेंसी

जानकारी के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,932 पद भरे जाएंगे। ये भर्तियां स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के 1,186 पदों पर होगी। जिसमें 881 पद हिंदी स्टेनोग्राफर के हैं जबकि 305 पद अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के हैं। इसके अलावा 1021 पद जूनियर असिस्टेंट के लिए निकाले गए हैं, जबकि ड्राइवर के 26 और ग्रुप डी के 1699 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह है आवेदन शुल्क

हालांकि, इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। वहीं, कई पद ऐसे भी हैं, जिनके लिए आवेदन शुल्क 800 रुपए है।

ये डिग्री होना है अनिवार्य

दरअसल, हाईकोर्ट के नोटिफिकेशन के मुताबिक, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 पदों पर आवेदन के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। इसके साथ ही स्टेनोग्राफर में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवार जिनके पास ये डिग्री है, उनकी हिंदी की टाइपिंग स्पीड 25 शब्द और इंग्लिश की टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार Allahabad-High-Court-Recruitment-2022 पर क्लिक करके भी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। जिससे पूरी जानकारी दी गई है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER