इंग्लैंड को दोहरा झटका, इंडिया से सीरीज हारने के बाद स्टार ऑलराउंडर चैंपियंस ट्रॉफी से हुआ बाहर

इंग्लैंड को दोहरा झटका

इंग्लैंड की टीम को दोहरा झटका लगा है। दूसरा वनडे हारने के साथ वह एवदिवसीय सीरीज भी हार गए हैं तो वहीं चोटिल स्टार ऑलराउंडर सीरीज से बाहर हो गए हैं। कटक वनडे के बाद कप्तान जोस बटलर ने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि युवा खिलाड़ी जैकब बैथल आखिरी मैच के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी से भी हो जाएंगे। वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है।

कटक एकदिवसीय मैच में वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर गए थे। इससे इंग्लैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा हैं। इंग्लिश टीम के कप्तान जोस बटलर ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे के बाद इस बात की पुष्टि की। कटक में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से रौंदकर सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं।

दरअसल, इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने कटक मैच के बाद कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे पूरा यकीन है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। यह उनके लिए वाकई निराशाजनक है। उन्होंने पिछले मैच में अच्छा खेला और वह शानदार खिलाड़ियों में से एक रहे। इसलिए, दुखद बात ये है कि वह चोट के कारण बाहर हो जाएंगे।

बता दें कि, 21 साल के युवा खिलाड़ी जैकेब बैथल ने नागपुर में भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में अर्धशतक जड़ा था और एक विकेट भी लिया था। टॉम बैंटन को बेथेल के कवर के तौर पर इंग्लैंड ने अहमदाबाद वनडे के लिए टीम में शामिल किया है। अब भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाना है।

रोहित फॉर्म में लौटे

कटक मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लंबे समय बाद फॉर्म में वापसी की और शानदार शतक लगाया। रोहित शर्मा ने 90 गेंदों पर 119 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए। इस पारी में रोहित शर्मा ने 12 चौके और 7 छक्के लगाए। लंबे समय बाद रोहित शर्मा के बल्ले से रन निकले हैं। अभी सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जाना है। इसके बाद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना हो जाएगी।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER