भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे कटक में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत 1-0 से आगे हैं। पहले एकदिवसीय मैच में भारत ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में 4 विकेट से जीत हासिल की थी। दूसरा मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में रविवार 9 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम कटक पहुंच गई। भारतीय टीम कल होने वाले इस एकदिवसीय मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी।
नागपुर में पहला वनडे मैच जीतने के बाद टीम इंडिया जब होटल से एयरपोर्ट की ओर जा रही थी तब भारी मात्रा में फैंस उन्हें सीऑफ करने के लिए आए थे। फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट तक पहुंचे हुए थे। टीम इंडिया 07 फरवरी की रात कटक पहुंची थी। वहां भी भारी मात्रा में फैंस उनकी स्वागत करने के लिए पहुंचे हुए थे।
बता दें कि, इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा के लिए टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली तैयार है। पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर को बाहर रखना मुश्किल हो जाएगा। इस मैच में अय्यर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे लेकिन विराट कोहली के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया था। अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी लगाई थी।
वहीं, सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले विराट कोहली फिट हो गए हैं और प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। ऐसे में रोहित शर्मा के लिए सबसे बड़ी टेंशन ये होगी कि वह श्रेयस अय्यर को कैसे प्लेइंग इलेवन में बनाए रख सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को बाहर किया जा सकता है।
भारतीय टीम का स्क्वॉड…
रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल (VC), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (WK), ऋषभ पंत (WK), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
संभावित प्लेइंग इलेवन….
रोहित शर्मा (C), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल (VC), ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा/ अर्शदीप सिंह।