19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, शेड्यूल, वेन्यू से लेकर A टू Z जानकारी

चैंपियंस ट्रॉफी

चैंपिंयस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड समेत 8 बड़ी टीमें प्रतिभाग करेगी। पाकिस्तान की मेजबानी वाली इस टूर्नामेंट में 4-4 टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप ए में है। पाकिस्तानी की मेजबानी वाले इस टूर्नामेंट में भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। इसके अलावा सभी टीमें अपने मुकाबले पाकिस्तान में खेलेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का वेन्यू

चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान है, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सुरक्षा कारणों से अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला किया। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, अगर भारत फाइनल में नहीं पहुंचता है तो खिताबी मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, अगर भारत फाइनल में जगह बनाता है तो ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल

मैच नंबर एक- बुधवार, 19 फरवरी 2025
टीमें – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
वेन्यू- नेशनल स्टेडियम, कराची

मैच नंबर 2 – गुरुवार, 20 फरवरी 2025
टीमें – भारत बनाम बांग्लादेश
वेन्यू – दुबई नेशनल स्टेडियम, दुबई

मैच नंबर 3 – शुक्रवार, 21 फरवरी, 2025
टीमें – अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका
वेन्यू – नेशनल स्टेडियम, कराची

मैच नंबर 4 – शनिवार, 22 फरवरी, 2025
टीमें – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
वेन्यू – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

मैच नंबर 5 – रविवार, 23 फरवरी, 2025
टीमें – पाकिस्तान बनाम भारत
वेन्यू – दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

मैच नंबर 6 – सोमवार, 24 फरवरी, 2025
टीमें – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड
वेन्यू – रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

मैच नम्बर 7 – मंगलवार, 25 फरवरी, 2025
टीमें – ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका
वेन्यू – रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

मैच नंबर 8 – बुधवार, 26 फरवरी 2025
टीमें – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड
वेन्यू – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

मैच नंबर 9 – गुरुवार, 27 फरवरी 2025
टीमें – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
वेन्यू – रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

मैच नंबर 10 – शुक्रवार, 28 फरवरी 2025
टीमें – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया
वेन्यू – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

मैच नंबर 11 – शनिवार, 1 मार्च 2025
टीमें – साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
वेन्यू – नेशनल स्टेडियम, कराची

मैच नंबर 12 – रविवार, 2 मार्च 2025
टीमें – न्यूजीलैंड बनाम भारत
वेन्यू – दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

पहला सेमीफाइनल- मंगलवार, 4 मार्च 2025
टीमें – अभी तय नहीं
समय – दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू – दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई

दूसरा सेमीफाइनल – बुधवार , 5 मार्च 2025
टीमें – अभी तय नहीं
समय – दोपहर 2:30 बजे से
वेन्यू – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

फाइनल – रविवार, 9 मार्च 2025

भारत के फाइनल में पहुंचने पर मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीमों की लिस्ट….

1998 – साउथ अफ्रीका
2000 – न्यूजीलैंड
2002 – भारत और श्रीलंका
2004 – वेस्टइंडीज
2006 – ऑस्ट्रेलिया
2009 – ऑस्ट्रेलिया
2013 – भारत
2017 – पाकिस्तान

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का स्क्वॉड…

भारत: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER