कहते है कि शादी एक ऐसा रिश्ता है, जिसे निभाना काफी मुश्किल होता है। जी हां दो अनजान लोग जब एक रिश्ते में बंधते है, तो उन दोनों को अपना रिश्ता समझदारी और ईमानदारी से निभाना चाहिए। तभी यह रिश्ता जीवन भर मुकम्मल रह पाता है। हालांकि कुछ बातें ऐसी भी होती है, जो शादीशुदा रिश्ते में दरार डाल सकती है। यानि आपके रिश्ते को तोड़ सकती है। इसलिए आपको इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए, कि ये बातें कभी आपके रिश्ते में बाधा उत्पन्न न करे।
शादीशुदा रिश्ते में दरार डाल सकती है ये चार बातें..
बेवफाई.. सबसे पहली बात तो ये कि शादी के बाद पति और पत्नी दोनों को एक दूसरे में प्रति ईमानदार रहना चाहिए। अगर पति या पत्नी दोनों में से कोई भी किसी दूसरे व्यक्ति के प्रति आकर्षित होने लगे, तो यह रिश्ता टूटने की सबसे बड़ी वजह बन सकती है। अब जाहिर सी बात है कि शादी के बाद कोई भी व्यक्ति बेवफाई तो बर्दाश्त नहीं कर सकता।
छोटी छोटी गलतियों पर चिल्लाना.. बता दे कि हर इंसान से कभी न कभी, कोई न कोई गलती तो जरूर होती है। ऐसे में पति और पत्नी दोनों को अपने पार्टनर की छोटी छोटी गलतियों को नजरअंदाज करने की आदत डालनी चाहिए, क्यूकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो इससे आपका रिश्ता बिगड़ना तय है। वैसे भी छोटी सी गलती का बड़ा मुद्दा बनाना अच्छी बात नहीं है।
जरूरत से ज्यादा उम्मीदें रखना.. इसमें कोई शक नहीं कि लड़का हो या लड़की दोनों ही शादी से पहले अपने पार्टनर से कई सारी उम्मीदें रखने लगते है। हालांकि इसमें कुछ बुराई नहीं है, लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा उम्मीदें रखी जाएँ तो कभी कभी इससे रिश्ता खराब भी हो सकता है। गौरतलब है कि जब शादी के बाद पति या पत्नी दोनों में से किसी एक की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाती, तो इससे रिश्ते में दरार आ सकती है।
एक दूसरे की परवाह न करना.. बता दे कि शादी के बाद पति और पत्नी दोनों को एक दूसरे का ख्याल रखना चाहिए और एक दूसरे के काम में मदद करनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो इससे आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती है और प्यार कम होने लगता है। यानि अगर आप चाहते है कि आपके शादीशुदा रिश्ते में दरार न पड़े, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखे।


