कहते है कि ऑंखें इंसान के मन का आईना होती है। जो बिना कहे ही सब कुछ कह जाती है। तो ऐसे में अगर आप अपनी खूबसूरत आँखों का ख्याल नहीं रखेंगे, तो इनमे दरारें भी पड़ सकती है। खास करके आज के समय में जब हमारा ज्यादातर समय लैपटॉप और मोबाइल चलाने में ही गुजरता है। ऐसे में अगर हम आँखों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो इसका बुरा असर हमारी आँखों पर पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ खास तरीके बताने वाले है। जिससे आपकी ऑंखें काफी हद तक स्वस्थ रहेंगी।
अपनी खूबसूरत आँखों का ख्याल इस तरह से रखे..
1. बर्फ.. सबसे पहले तो जब आपको लगे कि आपकी आँखों में सूजन है या फिर आपकी ऑंखें थक चुकी है। तो ऐसे में बर्फ के कुछ टुकड़े लेकर कॉटन के कपडे में बाँध ले। फिर इसे हल्के हाथो से अपनी आँखों पर रख ले। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखे कि इस दौरान आपकी ऑंखें बंद होनी चाहिए। बता दे कि कम से कम पांच मिनट तक बर्फ का इस तरह से इस्तेमाल करने के बाद आपकी आँखों की सूजन और तनाव कम हो जाएगा।
2. गुलाब जल.. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गुलाब जल का इस्तेमाल करने से आँखों के नीचे के काले घेरे भी खत्म हो जाते है। यहाँ तक कि अगर आप हर रोज आँखों पर इसका इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी आँखों की नमी बनी रहेगी।
3. खीरा.. अब इस तरीके के बारे में तो हर कोई जरूर जानता होगा। दरअसल खीरे को आँखों पर रखने से यह आँखों के आसपास की मांसपेशियों की थकान को शांत कर देता है। जी हां आप चाहे तो पांच से दस मिनट तक खीरे के दो टुकड़े अपनी आँखों पर रख सकते है। इससे आपकी आँखों को आराम मिलेगा।
इसके इलावा आप चाहे तो आलू के टुकड़ो का इस्तेमाल भी इस तरह से कर सकते है। बहरहाल अपनी खूबसूरत आँखों का ख्याल रखना आपकी ही जिम्मेदारी है। इसलिए हमेशा हेल्दी फ़ूड खाएं और आँखों की खूबसूरती बनाएं रखे। “दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।”


