Delhi Metro: 6 किमी लंबी इस ब्लू लाइन मेट्रो का परिचालन आज से

6 किमी लंबी इस ब्लू लाइन मेट्रो का परिचालन आज से
Delhi Metro की ब्लू लाइन मेट्रो जो नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्शन तक जाएगी की शुरुआत आज से की जा रही है। 6.6 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो लाइन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया। मेट्रो प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन मेट्रो की परिचालन के लिए सुरक्षा संबंधी मंजूरी प्रदान कर दी गई है और शनिवार से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
                     बता दें कि ये पूरी तरह से एलिवेटेड मेट्रो लाइन होगी जो छह स्टेशनों से गुजरेगी। इनमें सेक्टर 34, सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 62, और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन प्रमुख हैं। बताया जा रहा है कि इस मेट्रो लाइन के परिचालन से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और सैटेलाइट सिटी को जोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके अलावा 9.4 किमी लंबे दिलशाद गार्डन नया बस अड्डा का भी उद्घाटन किया। बता दें कि वर्तमान में दिल्ली मेट्रो की कुल लंबाई 327 किमी है जिसमें 236 स्टेशन हैं। दो नए मेट्रो लाइन के उद्घाटन के बाद इसकी कुल लंबाई 342 किमी और कुल 250 स्टेशन हो गई।
                      इलेक्ट्रानिक सिटी से सिटी सेंटर सेक्शन पर व्यावसायिक परिचालन शाम चार बजे शुरू हो जाएगा। यानि इलेक्ट्रानिक सिटी से सीधे द्वारका तक की मेट्रो का सफर शुरू हो जाएगा। इसी तरह सिटी सेंटर पहुंचने वाली मेट्रो भी इलेक्ट्रानिक सिटी तक जाएगी। संचालन के साथ ही यह एनसीआर का दूसरा सबसे लंबी दूरी का ट्रेक बन जाएगा। जिसकी कुल लंबाई 56.46 किलोमीटर की होगी। इस सेक्शन की कुल दूरी 6.675 किलोमीटर है। इसके निर्माण में करीब 120088 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस सेक्शन में सेक्टर-34, 52, 61, 62 व इलेक्ट्रानिक सिटी है। इस रूट पर मेट्रो सेवा शुरू होने से गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा व दिल्ली के मुसाफिरों को आसानी हो जाएगी। इस रूट पर सेक्टर-52 व इलेक्ट्रानिक सिटी पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है ।

देश-दुनिया से जुड़ी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट खबरें सिर्फ Youth Express पर.

Summary
Delhi Metro: 6 किमी लंबी इस ब्लू लाइन मेट्रो का परिचालन आज से - Youth Express
Article Name
Delhi Metro: 6 किमी लंबी इस ब्लू लाइन मेट्रो का परिचालन आज से - Youth Express
Description
मेट्रो प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन मेट्रो की परिचालन के लिए सुरक्षा संबंधी मंजूरी प्रदान कर दी गई है
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Somya Bhardwaj

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER