इसमें कोई शक नहीं कि फलो का सेवन करना हमारे शारीरिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। जी हां इससे न केवल शरीर को पौष्टिक आहार मिलता है, बल्कि इससे हमारा शरीर काफी मजबूत भी रहता है। हालांकि आज हम आपको कच्चा केला खाने के फायदे बताने जा रहे है। जिनके बारे में यक़ीनन आप नहीं जानते होंगे। अब यूँ तो आपने अपने जीवन में केला कई बार खाया होगा, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते है जो कच्चा केला खाना पसंद करते है। इसलिए आज हम आपको कच्चे केला खाने के फायदों से रूबरू करवाना चाहते है, ताकि आगे से आप कच्चा केला बिना किसी झिझक के खा सके। बता दे कि जो लोग कब्ज की समस्या से परेशान है, उन्हें कच्चे केले का सेवन जरूर करना चाहिए।
http://अगर आप भी खाते हैं पॉपकॉर्न तो इसे जरूर पढ़ें
http://सौंफ खाने के फायदे जान, इसे खाएं बिना नहीं रह पाएंगे आप
कच्चा केला खाने के फायदे..
जी हां ऐसे लोगो के लिए कच्चा केला खाना काफी फायदेमंद होता है। दरअसल कच्चा केला हमारी आंतो में किसी भी व्यर्थ पदार्थ को जमने नहीं देता। जिससे हमारा पेट हमेशा साफ रहता है और इससे पेट संबंधी रोग भी नहीं होते। इसके इलावा आपकी जानकारी के लिए बता दे कि केले में कैल्शियम की भी काफी अधिक मात्रा पाई जाती है। अब कैल्शियम व्यक्ति की मजबूत हड्डियों के लिए कितनी जरूरी होती है, ये तो आप सब जानते ही होंगे। बहरहाल इससे गठिया संबंधी बीमारियां भी दूर होती है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो कच्चा केला खाने से व्यक्ति कई शारीरिक समस्याओ से छुटकारा पा सकता है।
हमें यकीन है कि कच्चा केला खाने के फायदे जान कर आप भी इसे खाएं बिना तो नहीं रह पाएंगे। वो कहते है न कि अगर स्वास्थ्य का रखेंगे ध्यान तो हमेशा रहेंगे जवान।
स्वास्थ्य से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


