अभिनेता अक्षय कुमार की कोई फिल्म हो और वह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हाल ही में आई। अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है, हर तरफ वाहवाही ही अक्षय कुमार बटोर रहे हैं। केसरी फिल्म जल्दी 100 करोड़ की कमाई पूरी करने वाली है। अभी इस फिल्म को क्स ऑफिस पर रिलीज हुए सिर्फ 6 ही दिन हुआ है लेकिन फिल्म दमदार कमाई कर ली है।
वैसे तो मार्च के महीने में किसी फिल्म का रिलीज होना है अपने आप में एक चुनौती है। सब जानते हैं कि मार्च के महीने में बच्चों के परीक्षाएं होती हैं और इधर बीच तो आईपीएल भी शुरू हो गया है लेकिन, इन सब के बावजूद भी अक्षय कुमार ने यह साबित कर दिया कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होना एकदम पक्का है चाहे जो कुछ भी स्थिति आ जाए। इन क्षेत्रों के अंदर ही अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने 9 4 करोड़ रुपए अब तक कमा लिए हैं। मंगलवार को इस फिल्म ने 7.17 करोड़ की कमाई की है।
ऐसा माना जा रहा है कि जल्दी अक्षय कुमार की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी और एक बार फिर से अक्षय कुमार अपने अभिनय और अपने दमदार एक्टिंग से पूरे देश भारत पर वह भक्ति की भावना जगाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म की शुरू से अब तक की कमाई की बात करें तो बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 21.06 करोड़, दूसरे दिन 16.70 करोड़, तीसरे दिन 18.75 करोड़, चौथे दिन 21.51 करोड़, पांचवे दिन 8.25 करोड़ और छठें दिन 7.17 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 6 दिनों में 93.49 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
क्या कार्तिक आर्यन करने वाले हैं शादी !
आपको बता दें कि यह फिल्म वर्ष 1897 के ऐतिहासिक सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित है। ‘केसरी’ को भारतीय इतिहास ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी लड़ाई माना जाता है। इसमें सिख सैनिकों ने सारागढ़ी किला बचाने के लिए पठानों से अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी। इस युद्ध में 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों ने 10 हजार अफगान सैनिकों को धूल चटा दी थी।