हितेश पंत (नई दिल्ली)
सालों से दर्शकों के दिल में एक अलग पहचान बना चुका टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से आज एक बुरी खबर सामने आयी। शो में डॉ हाथी का किरदार निभाने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद का सोमवार को अचानक निधन हो गया। उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। आजाद कई फिल्मों में भी काम कर चुके थे।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक फैमिली शो है। सालों से इस शो ने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई है। शो के फैन्स को आज उस वक्त झटका लगा जब डॉ हाथी की मौत की खबर सामने आयी। इस खबर ने शो के सभी किरदारों को तोड़ कर रख दिया। खबर मिलते ही शो की शूटिंग को भी कैंसल कर दिया गया।
एक्टर कवि कुमार की मौत के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने दुखभरा ट्विट किया। असित ने मीडिया को बताया कि कवि कुमार बहुत सरल और अनुशासित व्यक्ति थे। शूटिंग के लिए वो हमेशा वक्त पर पहुंच जाते। आज सुबह भी उन्होंने असित को कॉल किया था और तबियत ठीक न होने की बात कही थी।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो पत्रकार तारक मेहता के गुजराती में लिखे दुनिया के उन्धा चश्मा का हिस्सा है। 28 जुलाई 2008 को ये शो पहली बार ऑन एयर हुआ था। शो करीब 10 साल से लगातार चल रहा है। ये भारत में सबसे लंबे चलने वाले शो में से एक है।
कवि कुमार के निधन से टीवी इडस्ट्री के लोग भी स्तब्ध हैं। टीवी कार्यक्रमों और फिल्मों से जुड़े कई लोगों ने ट्विट कर कवि कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

I m shock ,we are lost one of the most great part of tarak mehta ka ulta chashma we will miss u sir.