Motorola P40 Power की फोटो लीक, पंच-होल डिस्प्ले से लैस

Motorola P40 Power

Motorola P40 Power के कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी हुई तस्वीर) लीक हो गयी है। इन तस्वीरों में मोटोरोला पी40 पावर के डिजाइन की झलक देखने को मिली है। मज़े की बात तो की, लीक हुए स्मार्टफोन का नाम अभी स्पष्ट नहीं है| इस फोन को Motorola P40 Note नाम से भी उतारा जा सकता है। Motorola P40 Power उर्फ Motorola P40 Note आगामी मोटोरोला पी40  उर्फ Motorola One Vision का  वेरिएंट हो सकता है। अगर लीक रेंडर सही रहा तो मोटोरोला पी40 पावर कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन होगा ; जो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ होगा| Motorola P40 PowerOnLeaks ने PriceBaba के साथ साझेदारी के साथ ये रेंडर को शेयर किया है। Motorola P40 की तरह ही Motorola P40 Power की अनाधिकारिक लीक हुई तस्वीर में पंच-होल सेल्फी कैमरा के डिजाइन की झलक देखने को मिली है। सिर्फ इतना ही नहीं,  बल्कि फोन के पिछले बैक साइड में फोटोग्राफी के लिए तीन रियर कैमरे डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ  दिए गए हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है|

 

 

क्या हो सकते है Motorola P40 Power फीचर?

अगर फीचर और स्पेसिफिकेशन की बात करे तो  Motorola P40 Power में 6.2 इंच का डिस्प्ले है|  फोन के पिछले हिस्से में 12 मेगापिक्सल के तीन सेंसर वाला कैमरा है| कनेक्टिविटी  के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। मोटोरोला पी40 पावर की लंबाई-चौड़ाई 160.1×71.2×9.1 मिलीमीटर हो सकती है। इसके अलावा मोटोरोला पी40 पावर में 3.5 मिलीमीटर का ऑडियो जैक दिया जा सकता है।

Motorola One Vision को 21:9 फुल एचडी+ डिस्प्ले, एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर, 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा जा सकता है। फोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और लॉन्ग लाइफ  के लिए  3,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बाकि इस मोबाइल से सम्बंधित अन्य स्पेसिफिकेशन को लेकर  फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
Motorola P40 Power की फोटो लीक, पंच-होल डिस्प्ले से लैस-Youth Express
Article Name
Motorola P40 Power की फोटो लीक, पंच-होल डिस्प्ले से लैस-Youth Express
Description
Motorola P40 Power के कथित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी हुई तस्वीर) लीक हो गयी है। इन तस्वीरों में मोटोरोला पी40 पावर के डिजाइन की झलक देखने को मिली है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER