यूँ तो टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस है जो रहीस घराने से ताल्लुक रखती है। मगर आज जिस एक्ट्रेस के बारे में हम बात करने जा रहे है, वह न केवल अमीर बाप की बेटी है बल्कि दिखने में भी काफी खूबसूरत और टैलेंटेड है। यही वजह है कि आज कल इस एक्ट्रेस का टीवी की दुनिया में बोलबाला है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि यह खुद तो करोड़पति पिता की बेटी है ही, लेकिन उसके साथ ही यह खुद भी अपने अभिनय के दम पर लाखों रूपये कमाती है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस एक्ट्रेस के दोनों हाथों में ही लड्डू है।
करोड़पति पिता की बेटी है यह एक्ट्रेस..
बता दे कि जिस एक्ट्रेस की हम यहाँ बात कर रहे है, उसका नाम अलीशा पंवार है। जिसे आप इश्क में मरजावां सीरियल में देख चुके है। दरअसल अलीशा के पिता एक बहुत बड़ी कंपनी के मालिक है और करोड़ों में कमाते है। तो वही दूसरी तरफ अलीशा भी टीवी इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक है। हालांकि अब उनका सीरियल बंद हो चुका है, लेकिन वह जल्दी ही नागिन के अगले सीजन में नजर आ सकती है। अब वैसे तो अलीशा घर पर बैठ कर अपने पापा के पैसों पर ही ऐश और आराम की जिंदगी बीता सकती है। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया।
जी हां वह अपनी सभी जरूरतें खुद के द्वारा कमाएं गए पैसों से ही पूरी करती है। यहाँ तक कि जब वह कही घूमने के लिए जाती है, तो वह हजारों पैसे उड़ाती है। इसके साथ ही उनके किसी भी सीरियल में एक एपिसोड की फीस भी काफी ज्यादा होती है। बता दे कि अलीशा अपने पिता से बेहद प्यार करती है और अपने पिता की काफी लाड़ली बेटी है। यानि करोड़पति पिता की बेटी सच में उनकी आँखों का तारा है। दोस्तों आपकी अलीशा पंवार के बारे में क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


