कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के साथ की शादी, दुल्हन के कपड़ों में लग रही थी बहुत खूबसूरत

आज हम उस शो की एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे है जो आमतौर पर टीआरपी की दौड़ में नंबर एक पर रहता है। यानि हम यहाँ कुंडली भाग्य की बात कर रहे है। यह शो दर्शकों को काफी पसंद है। इस शो के मुख्य किरदार प्रीता और करण तो अब दर्शकों के फेवरेट बन चुके है। केवल मुख्य किरदार ही नहीं बल्कि सपोर्टिंग कास्ट और नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले शर्लिन और पृथ्वी भी लोगों को काफी पसंद आ रहे है। बता दे कि हाल ही में कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लिए है।

कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस

कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी.. 

वैसे हम यहाँ शो की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य की नहीं बल्कि नेगेटिव किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शर्लिन की बात कर रहे है। जिनका असली नाम रूही है। गौरतलब है कि रूही ने टीवी एक्टर शिवेंद्र ओम साइनियोल के साथ जयपुर में शादी की है। दरअसल बीती दो दिसंबर को ही यह कपल शादी के बंधन में बंधा था। वही अगर हम इस शादी में पहने गए कपड़ों की बात करे तो रूही ने लाल रंग का लहंगा पहन रखा था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसके इलावा उनके पति ने शेरवानी पहन रखी थी। जो उन पर काफी जच रही थी। हालांकि रूही ने खुद भी यह नहीं सोचा था कि उनके पहले ही शो में उन्हें इतनी ज्यादा प्रसिद्धि मिल जाएगी।

https://www.instagram.com/p/B5l_CuhBYpc/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B5l-hTuh8Sa/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको जान कर ताज्जुब होगा कि कुंडली भाग्य में काम करने से पहले रूही ने टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में कदम नहीं रखा था। यानि यह उनका डेब्यू सीरियल है। जिसमें उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। असल में रूही और उनके बॉयफ्रेंड ने अगस्त के महीने में सगाई की थी और ये दोनों पिछले तेरह सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अगर हम रूही के हस्बैंड की बात करे तो वह विक्रम बेताल में काम कर चुके है और अब छोटी सरदारनी सीरियल में भी काम कर रहे है। फ़िलहाल तो कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस शर्लिन यानि रूही अपनी शादी के पलों को काफी एन्जॉय करते हुए नजर आ रही थी। जिसकी एक झलक आप भी यहाँ देख सकते है।

Summary
कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के साथ की शादी, दुल्हन के कपड़ों में लग रही थी बहुत खूबसूरत  Youth Express
Article Name
कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के साथ की शादी, दुल्हन के कपड़ों में लग रही थी बहुत खूबसूरत Youth Express
Description
आज हम उस शो की एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे है जो आमतौर पर टीआरपी की दौड़ में नंबर एक पर रहता है। यानि हम यहाँ कुंडली भाग्य की बात कर रहे है। यह शो दर्शकों को काफी पसंद है। इस शो के मुख्य किरदार प्रीता और करण तो अब दर्शकों के फेवरेट बन चुके है। केवल मुख्य किरदार ही नहीं बल्कि सपोर्टिंग कास्ट और नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले शर्लिन और पृथ्वी भी लोगों को काफी पसंद आ रहे है। बता दे कि हाल ही में कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लिए है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER