CSK VS RR राजस्थान ने जीत से शुरू किया अपना अभियान, चेन्नई को 16 रनों से हराया

CSK VS RR : संजू सैमसन की आतिशी पारी और शानदार विकेटकीपिंग के दम पर राजस्थान रॉयल्स (RR) ने फाफ डुप्लेसिस के आखिरी क्षणों के तूफानी बल्लेबाजी के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 16 रनों से हरा दिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 7 विकेट पर 216 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में धोनी के धुरंधरों ने 6 विकेट पर 200 रन ही बना पाए। इसके साथ ही पहले आइपीएल के चैंपियन रॉयल्स ने आईपीएल के 13वें सीजन में जीत से अपने अभियान का आगाज किया। वही चेन्नई को इस सीजन में पहली हार मिली। आपको बता दें कि 19 सितंबर को आइपीएल 2020 के उद्घाटन मैच में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराया था।

 

 

 

CSK VS RR : राजस्थान की पारी, सैमसन की फिफ्टी

 

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर की अनुपस्थिति में खुद कप्तान स्टीव स्मिथ ओपनिंग करने उतरे। उनका साथ देने के लिए युवा यशस्वी जायसवाल आए। जायसवाल अपना पहला आइपीएल मैच खेल रहे थे, लेकिन 6 रन के निजी स्कोर पर दीपक चाहर ने उनको चलता किया। इसके बाद संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने स्मिथ के साथ 60 से ज्यादा रन की साझेदारी की।

 

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने महज 19 गेंदों में फिफ्टी ठोक दी। उनके करियर की ये 10वीं आइपीएल फिफ्टी थी। 32 गेंद पर वह 9 छक्का और 1 चौका लगाकर 74 रन बनाकर आउट हुए।  सैमसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

 

 

चेन्नई की पारी, फाफ डुप्लेसिस की फिफ्टी

 

218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम के लिए मुरली विजय और शेन वॉटसन ने पारी की शुरुआत की । शुरुवात धीमी रही चेन्नई की। वही अंत में फाफ डुप्लेसिस ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 29 गेंदों में एक चौके और 5 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। हालांकि, डुप्लेसिस 37 गेंदों में 1 चौके और 7 छक्कों की मदद से 72 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए। वहीं, एमएस धौनी ने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े।धौनी 17 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद लौटे। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

 

मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, रितुराज गायकवाड़, केदार जाधव, एमएस धौनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, सैम कुर्रन, दीपक चाहर, पीयूष चावला और लुंगी नगिदी।

 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

 

यशस्वी जायसवाल, रोबिन उथप्पा, संजू सैमसन(विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड मिलर, टॉम कुर्रन, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, राहुल तेवतिया और जयदेव उनादकट।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER